Search KhabarFast

Press ESC to close

बिहार चुनाव में पावर स्टार पवन सिंह का खेसारी लाल पर बड़ा बयान, बोले- अब का फर्क साफ...

बिहार चुनाव में पावर स्टार पवन सिंह का खेसारी लाल पर बड़ा बयान, बोले- अब का फर्क साफ...

Bihar Elections 2025: भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह बिहार विधानसभा चुनाव में NDA के प्रचारक के रूप में सक्रिय हैं। शनिवार को उन्होंने पटना में चुनाव प्रचार किया और मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार बदल चुका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पहले और अब के बिहार में काफी अंतर है और अब हर जगह सिर्फ विकास ही विकास दिखाई दे रहा है। पत्नी ज्योति सिंह के चुनाव लड़ने को लेकर पवन सिंह ने कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन बिहारी होने पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि यह उनके लिए हमेशा गर्व की बात रही है।

खेसारी लाल यादव के बयान पर पलटवार

जब उनसे पूछा गया कि खेसारी लाल यादव ने ‘जंगल राज ठीक था’ जैसे विवादित बयान दिए, पवन सिंह ने जवाब दिया कि पहले और अब का फर्क साफ है और अब तो बिहार में विकास ही विकास है। खेसारी के चुनाव प्रचार के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के आदेश का पालन करेंगे। उन्होंने अपने समर्थन और प्रचार की प्रतिबद्धता जताई, लेकिन किसी विवाद पर सीधे नाम लेने से परहेज किया।

टूटते रिश्तों पर ब्योरा, फैंस को धन्यवाद

पवन सिंह ने निजी रिश्तों पर भी कुछ कहा। उन्होंने बताया कि यदि किसी से मतभेद होता है, तो इंसान को इतनी समझदारी रखनी चाहिए कि भविष्य में उससे बिना झिझक बात की जा सके। यह कटाक्ष उनकी पत्नी ज्योति सिंह या खेसारी लाल यादव के लिए था, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया। अंत में पवन सिंह ने अपने फैंस का धन्यवाद किया और कहा कि उनके प्यार और समर्थन ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘X के बाद यहां भी गड़बड़...’महानायक अमिताभ बच्चन ने मानी अपनी गलती, फैंस से मांगी माफी; जानें पूरा मामला

Amitabh Bachchan Post: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर अपना फैनडम खड़ा किया और आज भी लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं। अभिनेता अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं।

‘ये बात खत्म क्यों नहीं करते?’ कंगना रनौत संग पुराने विवाद पर फिर फूटा तापसी पन्नू का गुस्सा, जमकर लगाई क्लास

Taapsee-Kangana Clashes: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू मीडिया द्वारा बार-बार एक्ट्रेस-राजनेता कंगना रनौत के साथ अपने पुराने विवाद के बारे में पूछे जाने से तंग आ चुकी हैं। दरअसल, मंगलवार को तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म 'गांधारी' के लिए आयोजित प्रेस मीट में शामिल हुईं।

‘महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी कब खत्म होगी?’ रक्षा बंधन ऐड को लेकर कृति सैनन का तीखा रिएक्शन

Kriti Sanon Raksha Bandhan ad: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने रक्षाबंधन के एक विज्ञापन को लेकर चल रही बहस पर आखिरकार अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस विज्ञापन में वह गहरे गले वाले ब्लाउज और केप के साथ आइवरी रंग के लहंगे में नजर आई थीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast