Search KhabarFast

Press ESC to close

धीरे-धीरे दोस्त की Ex गर्लफ्रेंड के करीब जा रहे Elvish Yadav! नजदीकियां देख भड़के अभिषेक

धीरे-धीरे दोस्त की Ex गर्लफ्रेंड के करीब जा रहे Elvish Yadav! नजदीकियां देख भड़के अभिषेक

Elvish Yadav: टीवी शो लाफ्टर शेफ 3में यूट्यूबर एल्विश यादव और टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी शानदार है कि दर्शक हर एपिसोड में उनकी मस्ती और बॉन्डिंग देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

शो में ईशा के दोनों एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल भी हिस्सा हैं। हाल ही में शो से कुछ वीडियो क्लिप वायरल हुए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि एल्विश को ईशा के करीब आते देख अभिषेक की जलन साफ झलक रही है।

एल्विश और अभिषेक के बीच बहस

एक क्लिप में अभिषेक एल्विश से कहते हैं, “तुम ऐसे चिपककर जो खड़े हो रहे हो, कुछ नहीं होना। बर्बाद करके चली जाएगी।” इसके जवाब में एल्विश ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं बर्बाद होना चाहता हूं। तू चिढ़ क्यों रहा है?”

एक दूसरे वीडियो में अभिषेक ने पूछा, “कैसा लग रहा है? मजा आ रहा है नई पार्टनर (ईशा) के साथ?” एल्विश ने हंसते हुए जवाब दिया, “उसने अपने रंग में रंग दिया मुझे।” अभिषेक ने चिढ़कर कहा, “ये सब हमें नहीं बता।” फैंस का मानना है कि अभिषेक को अभी भी ईशा के लिए भावनाएँ हैं। वीडियो में दिख रहे छोटे-मोटे झगड़े और चिढ़चिढ़ापन दर्शकों को खूब मनोरंजन दे रहे हैं। लोग अब यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि आगे ये प्यार-जलन की कहानी कैसे आगे बढ़ेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘X के बाद यहां भी गड़बड़...’महानायक अमिताभ बच्चन ने मानी अपनी गलती, फैंस से मांगी माफी; जानें पूरा मामला

Amitabh Bachchan Post: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर अपना फैनडम खड़ा किया और आज भी लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं। अभिनेता अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं।

‘ये बात खत्म क्यों नहीं करते?’ कंगना रनौत संग पुराने विवाद पर फिर फूटा तापसी पन्नू का गुस्सा, जमकर लगाई क्लास

Taapsee-Kangana Clashes: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू मीडिया द्वारा बार-बार एक्ट्रेस-राजनेता कंगना रनौत के साथ अपने पुराने विवाद के बारे में पूछे जाने से तंग आ चुकी हैं। दरअसल, मंगलवार को तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म 'गांधारी' के लिए आयोजित प्रेस मीट में शामिल हुईं।

‘महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी कब खत्म होगी?’ रक्षा बंधन ऐड को लेकर कृति सैनन का तीखा रिएक्शन

Kriti Sanon Raksha Bandhan ad: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने रक्षाबंधन के एक विज्ञापन को लेकर चल रही बहस पर आखिरकार अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस विज्ञापन में वह गहरे गले वाले ब्लाउज और केप के साथ आइवरी रंग के लहंगे में नजर आई थीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast