Search KhabarFast

Press ESC to close

दीपिका कक्कड़ ने शेयर की कैंसर सर्जरी की जर्नी, बोलीं- मैनें कभी हार नहीं मानी

दीपिका कक्कड़ ने शेयर की कैंसर सर्जरी की जर्नी, बोलीं- मैनें कभी हार नहीं मानी

Dipika Kakar Cancer Surgery: दीपिका कक्कड़, जो टीवी की दुनिया से अपना बड़ा नाम कमा चुकी हैं, ये पिछले कई महीने काफी मुसीबत भरी रहीं। कैंसर का पता चलना और फिर उसके इलाज के दौरान कई बार दीपिका और उनके पति शोएब तनाव में रहे। हाल में ही एक्ट्रेस ने भारती सिंह और हर्ष के साथ पॉडकास्ट में अपनी इस जर्नी के बारे में खुलकर बात की। कैसे उन्हें कैंसर का पता चला, फिर सर्जरी का फैसला लिया गया।

दीपिका ने बयां की कैंसर की जर्नी

दीपिका कक्कड़ ने कहा कि मेरी पूरी सर्जरी के एक्सपीरियंस के बाद मैं बहुत आभारी हूं, मुझे लगता है कि मेरी पूरी जिंदगी बदल गई। मेरे चारों तरफ प्यार करने वाले लोग हैं। मेरे पास हैप्पी फैमिली, खाना और घर है। ऐसे कितने लोग हैं जो स्ट्रगल कर रहे हैं और उन लोगों के लिए ट्रीटमेंट भी बड़ी चीज होती है। ये एहसास मेरे लिए बहुत बड़ा है और जो प्यार मुझे हॉस्पिटल में मिला, उसे मैं शब्दों में नहीं बता सकती।

कभी गिव अप न करें- दीपिका

हाल ही में दीपिका को फिर अस्पताल जाना पड़ा था, जिसके बारे में उन्होंने आपने अपने फैंस के साथ शेयर किया था। दीपिका ने कहा कि नॉर्मल होने के बाद भी जिंदगी में एक डर बना हुआ है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं ये आप सभी से शेयर करना चाहती हूं। मुझे पता है कि कई लोग ऐसे हालात में हैं जहां मेरी से ज्यादा मुश्किल हालात झेल रहे हैं। यहां तक परिवार भी उनका मुश्किल दौर से गुजर रहा है। मैं बस यही कहना चाहूंगी कि डोन्ट गिव अप। जिंदगी को चुनें, खुशियों को चुनें और मजबूती के साथ हालात का सामना करें। अपने भगवान पर विश्वास रखें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

NEET आंदोलन पर बोलीं आलिया भट्ट, कहा- छात्रों का साहस पूरे देश के लिए प्रेरणा

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने NEET-UG परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों की घटनाओं ने उन्हें भावुक कर दिया है।

Bollywood News: 'जो डर गया, वो मर गया...', सलमान खान के नए पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

Bollywood News: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने शनिवार को अपनी शर्टलेस जिम तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनकी मस्कुलर बॉडी दिख रही थी। साथ ही उन्होंने एक रहस्यमयी मैसेज भी लिखा, जिसने सोशल मीडिया पर तुरंत फैंस का ध्यान खींच लिया। एक्टर ने अपनी मसल्स दिखाते हुए दो तस्वीरें पोस्ट कीं और इंस्टाग्राम पर लिखा, "सलमान खान डर गया। जो डर गया वो मर गया

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के खिलाफ शिकायत, एक्ट्रेस अंजना सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेत्री अंजना सिंह ने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और उनसे जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ लखनऊ साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast