Gold-Silver Price Today 28 July 2026: देश में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। बीते दिन गिरावट एक फिर सोने की कीमतों में तेजी आई है। MCX पर सोना करीब 1 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। जिसके बाद 24 कैरेट की कीमत 1,44,920 प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत बिल्कुल स्थिर बनी हुई है। आज चांदी की कीमत 2,39,900 प्रति किलो पर है।
चलिए एक नजर डाल लेते है देश के प्रमुख शहरों में क्या है सोने-चांदी का हाल
देश की राजधानी दिल्ली में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। बढ़ोत्तरी के बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 146040 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,33,850 रुपये प्रति दस ग्राम और 18 कैरेट सोने कीमत 1,09,540 रुपये प्रति दस ग्राम है। चांदी की कीमत 2,40,000 रुपये तक पहुंच गई है।
मुंबई और कोलकाता सोने-चांदी का ताजा रेट
मुंबई और कोलकाता में आज सोने और चांदी की कीमतें लगभग समान स्तर पर बनी हुई हैं। ताजा बाजार भाव के अनुसार 22 कैरेट सोना 1,33,700 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,860 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। चांदी की कीमत मुंबई और कोलकाता में 2,40,000 पर पहुंच गई है।
चेन्नई में सोने चांदी का भाव
चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,860 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,33,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी 2,45,000 रुपये प्रति किलो मिल रही है।
पुणे और बेंगलुरु क्या है दाम
पुणे और बेंगलुरु में सोने-चांदी का भाव लगभग समान स्तर पर बनी हुई हैं। दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,45,860 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,33,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है। साथ ही चांदी की कीमत पुणे और बेंगलुरु में 2,40,000 हजार के करीब पहुंच गई है।