Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, 20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया नारनौल फायर स्टेशन का फायरमैन

हरियाणा में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, 20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया नारनौल फायर स्टेशन का फायरमैन

Haryana News:  हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फायर स्टेशन, नारनौल में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 

क्या था मामला

शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उसने अपने मेडिकल स्टोर एवं अस्पताल के लिए फायर सेफ्टी उपकरण स्थापित करवाने तथा फायर एनओसी जारी करवाने हेतु आवेदन किया था। आरोप है कि इस कार्य को करवाने के एवज में फायर स्टेशन, नारनौल में कार्यरत फायरमैन संदीप यादव ने उससे ₹75,000 से ₹80,000 की रिश्वत की मांग की। शिकायत का सत्यापन करने के उपरांत हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रेवाड़ी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी संदीप यादव को शिकायतकर्ता से ₹20,000 रिश्वत की राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित सभी कानूनी प्रक्रियाओं का विधिवत पालन किया गया। इस संबंध में ब्यूरो के थाना एसवी एंड एसीबी, गुरुग्राम में एफआईआर संख्या 24 दिनांक 27.07.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित) की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विभाग ने की अपील

हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो आमजन से अपील करता है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो रिश्वत न दें और इसकी सूचना तुरंत हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दें। शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है तथा प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत दर्ज कराने के लिए ब्यूरो के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 एवं 1800-180-2022, व्हाट्सएप नंबर 9417891064 पर संपर्क किया जा सकता है। शिकायतें ब्यूरो की वेबसाइट acb.haryana.gov.in के माध्यम से भी दर्ज करवाई जा सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड पर लगाए कई संगीन आरोप, कहा- पेपर लीक के मामले में देश भर में हरियाणा अव्वल

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब जजपा के निशाने पर हरियाणा शिक्षा बोर्ड आ गया है। युवा जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि पेपर लीक मामले में हरियाणा शीर्ष पर है। उन्होंने इस दौरान हरियाणा शिक्षा बोर्ड में चली धांधली का भी जिक्र किया कि किस प्रकार पात्र युवाओं को नौकरियों से वंचित किया गया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी स्टोरेज डिवाइस को भी गायब कर दिया गया है जिसकी शिकायत वे महामहिम राज्यपाल हरियाणा से भी करेंगे। यदि इस पर भी न्याय नहीं मिला तो वे पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का रूख करेंगे और न्याय मांगेंगे।  दिग्विजय सिंह चौटाला आज सिरसा में अपने निवास पर मीडिया से रूबरू हो रहे थे।

श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर...2 दिन के लिए स्थगित हुई चार धाम यात्रा, भारी बारिश और भूस्खलन से रास्ते बंद

Char Dham Yatra suspended: अगर आप चार धाम यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे है तो एक बार ये खबर जरूर पढ़ लें। दरअसल, उत्तराखंड में जारी भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे की वजह से प्रशासन ने चार धाम यात्रा 2 दिन के लिए स्थगित कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast