Search KhabarFast

Press ESC to close

मध्य प्रदेश के दमोह में दर्दनाक हादसा, पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, गांव में मातम

मध्य प्रदेश के दमोह में दर्दनाक हादसा, पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, गांव में मातम

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के रजपुरा थाना के सेमरा गांव में पानी से भरे 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से दो नाबालिक बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है तो वहीं ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। उन्होंने कनछेदी जैन निवासी रजपुरा के ऊपर आरोप लगाया है कि उसके द्वारा पेट्रोल पंप निर्माण के लिए यह गड्ढा खुदवाया गया था। जो करीब 2 साल से खुला पड़ा था। जिसमें डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

मृतक बच्चों की पहचान सोनू पिता लखन यादव उम्र 10 और भविष्य पिता संजू यादव उम्र 11 के रूप में हुई है। सोनू पांचवीं कक्षा में पड़ता था। जबकि भविष्य छठवीं कक्षा का छात्र था। दोनों के शव हटा सिविल अस्पताल में रखे हुए हैं। पुलिस के द्वारा उचित कार्रवाई की बात कही गई है। मृत बच्चों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि रजपुरा के कंछेदी जैन नामक व्यक्ति के द्वारा एक बहुत बड़ा गड्ढा गांव में खुदवाया था। 2 साल पहले यह गड्ढा खोदा था जो वर्तमान में पानी से भरा हुआ है। गांव वालों ने कई बार बोला कि गड्ढे को बंद करवा दो क्योंकि गांव में छोटे-छोटे बच्चे हैं, लेकिन उनके द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। बारिश में गड्ढे में करीब 15 फीट पानी भरा हुआ है। स्कूल के सामने ही यह गड्ढा खुदा हुआ है। दोनों बच्चे सोमवार दोपहर वहां पर खेल रहे थे और उसमें डूबने से उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि बच्चे घर से स्कूल के लिए निकले थे। दोपहर 1:30 बजे जब स्कूल में लंच की छुट्टी हुई थी तभी यह दोनों बच्चे गड्ढे के पास पहुंच गए और खेलते समय यह घटना हो गई। वहां कुछ और बच्चे भी मौजूद थे जब उन्होंने इन दोनों बच्चों को डूबते हुए देखा तो जोर-जोर से चिल्ला कर आवाज लगाई। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को भी सूचना दी। सभी लोग मौके पर पहुंचे ग्रामीण गड्ढे में कूदे और दोनों बच्चों को गहराई से बाहर निकाल कर हटा सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया है। परिजनों की मांग है कि जिस व्यक्ति के द्वारा यह गंभीर लापरवाही की है उसे पर सख्त कार्रवाई की जाए। घटना की सूचना पर रजपुरा थाना प्रभारी के साथ हटा एसडीओपी कृष्णपाल सिंह सिविल अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। परिजनों को उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

रजपुरा  थाना प्रभारी शिवनारायण यादव ने बताया कि पेट्रोल पंप के लिए यह गड्ढा खुदवाया गया था। पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई है। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। परिजनों के द्वारा जो भी आरोप लगाये जा रहे हैं सभी तथ्यों की जांच की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 22 September 2026, Aaj Ka Rashifal: तुला राशि वालों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, जानें मेष से मीन तक का राशिफल

Horoscope Today 22 September 2026, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों की चाल के अनुसार तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों से सहयोग और प्रशंसा मिलने के योग हैं। वहीं आय के साधनों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है और आपके भाग्य के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं।

Uttarakhand News: राहुल गांधी की अजीत डोभाल पर टिप्पणी का बीजेपी ने किया विरोध, पुतला दहनकर जताई नाराजगी

BJP protests on Rahul Gandhi Statement: आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी के महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के द्वारा सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के द्वारा पुतला दहन कियागया।

UP News: 90 दिन की समयसीमा खत्म, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में इस दिन दाखिल होगी पहली चार्जशीट

Ram Mandir Donation Theft Case: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अयोध्या के रामजन्मभूमि मंदिर को दिए गए दान के कथित दुरुपयोग से संबंधित मामले में 90 दिन की जांच अवधि समाप्त होने के बाद 25 सितंबर तक आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast