Search KhabarFast

Press ESC to close

Jammu & Kashmir News: अमरनाथ यात्रियों की बस खाई में गिरी, दर्जनों श्रद्धालु हुए घायल; ITBP-CRPF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Jammu & Kashmir News: अमरनाथ यात्रियों की बस खाई में गिरी, दर्जनों श्रद्धालु हुए घायल; ITBP-CRPF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Jammu & Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गुंड क्षेत्र के हरिगानीवान स्थित S-मोड पर यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई और खाई में जा गिरी। हादसे में दर्जनों यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही गुंड पुलिस ने SHO रईस अहमद के नेतृत्व में तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। इस अभियान में ITBP, CRPF की 118 बटालियन, 2 असम राइफल्स, 21 राष्ट्रीय राइफल्स (RR), यात्रा पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बचाव दल ने सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचाया। अधिकारियों के अनुसार समय रहते राहत कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया और कई यात्रियों की जान बचाई जा सकी।

फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 28 July 2026: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में IMD की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 28 July 2026: इन दिनों पूरे देश में मानसून ने कोहराम मचा रखा है। गुजरात और असम में बाढ़ की वजह से आम जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बाढ़ की वजह से हजारों की संख्या में लोग अब असम से पलायन कर रह हैं। इस बीच मौसम विभाग ने टेंशन बढ़ा देने वाला अलर्ट जारी किया है। IMD ने देश के 22 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

Delhi News: दिल्ली की यमुना नदी में डूबे चार युवक, एक का शव बरामद; तीन की तलाश जारी

Delhi News: राजधानी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में यमुना नदी में चार युवकों के डूबने की दर्दनाक घटना सामने आई है। हादसे के बाद पुलिस, गोताखोरों और राहत-बचाव टीमों ने मौके पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अब तक एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य की तलाश लगातार जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast