Entertainment News: भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने इन 'बिग बॉस 20' लोगों का मनोरंजन कर रही है। इसी बीच उन्होंने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी ख्वाहिश का खुलासा कर सबको हैरान कर दिया है। आम्रपाली दुबे ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि अब उनके लिए करियर, शोहरत और बाकी चीजों से कहीं ज्यादा मां बनना मायने रखता है।
शो के दौरान कंटेस्टेंट लव गिल से बातचीत के दौरान आम्रपाली ने कहा कि दूसरों की देखभाल करना उनके लिए महज गेम का हिस्सा या कैमरे के सामने दिखावा नहीं है, बल्कि यह उनके स्वभाव का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि इस वक्त उनके दिल और दिमाग में सिर्फ मां बनने का ख्याल है और वह अपनी जिंदगी में इस एहसास को सबसे ज्यादा अहमियत देना चाहती हैं।
कंटेस्टेंट्स उन्हें प्यार से 'अम्मा' बुलाते हैं
आम्रपाली दुबे ने कहा कि अब वह खुद को बच्चे की परवरिश के लिए सही उम्र और मानसिक स्थिति में महसूस करती हैं। उनके मुताबिक, दूसरों का ख्याल रखना उनके स्वभाव का हिस्सा है, न कि बिग बॉस के घर में खेल को मजबूत करने की कोई रणनीति। शो में लव गिल, स्काउट ओपी और यंग डीएसए जैसे कंटेस्टेंट्स के साथ उनका व्यवहार भी इसकी झलक दिखाता है। वह अक्सर अपने दोस्तों को मुश्किल वक्त में सलाह देती हैं, उन्हें सही-गलत का फर्क समझाती हैं और जरूरत पड़ने पर उनका साथ देती हैं। घर में उनके इसी ममतामयी अंदाज ने उन्हें एक खास पहचान दिलाई है। अब कंटेस्टेंट्स उन्हें प्यार से 'अम्मा' बुलाते हैं और ग्रुप की मां मानते हैं।
मां बनने की बनने इच्छा
इससे पहले भी आम्रपाली दुबे ने मां बनने की बनने की इच्छा जाहिर की हैं। उन्होंने एक दूसरे रियालिट शो में भी एक बेटी को गोद लेनी की बात बोली थी। उनके मुताबिक, बच्चों के प्रति उनका लगाव बचपन से रहा है और उन्हें देखते ही प्यार करने और उनकी देखभाल करने का मन करता है। उन्हें पूरा भरोसा है कि वह एक बच्चे की परवरिश की जिम्मेदारी अच्छी तरह निभा सकती हैं। आम्रपाली ने यह भी साफ किया था कि मां बनने का सपना उनके लिए इतना अहम है कि इसके लिए वह अपने सफल फिल्मी करियर में भी बदलाव करने से पीछे नहीं हटेंगी।