Search KhabarFast

Press ESC to close

सलमान, कपिल, दिशा और अब रोहित शेट्टी...लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर पूरा बॉलीवुड; फिर भी खामोशी क्यों?

सलमान, कपिल, दिशा और अब रोहित शेट्टी...लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर पूरा बॉलीवुड; फिर भी खामोशी क्यों?

Lawrence Bishnoi Threat Bollywood: बॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे एक काला साया मंडरा रहा है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने हाल के महीनों में कई बड़े सितारों को निशाना बनाया है, जिसमें सलमान खान, कपिल शर्मा और अब रोहित शेट्टी शामिल हैं। 31जनवरी 2026की रात को रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर गोलीबारी की घटना ने पूरे फिल्म इंडस्ट्री को हिला दिया है। इस घटना की पूरी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है और चेतावनी दी है कि यह सिर्फ 'ट्रेलर' है, अगली बार गोलियां सीने में लगेंगी। लेकिन सवाल यह है कि इन धमकियों के बावजूद बॉलीवुड के सेलेब्स चुप क्यों हैं?

बॉलीवुड और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की कहानी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की पहली धमकी बॉलीवुड स्टार सलमान खान को दी। दरअसल, यह सिलसिला साल 1998के ब्लैकबक शिकार मामले से शुरू हुआ, जब सलमान पर बिश्नोई समाज के पवित्र माने जाने वाले हिरण का शिकार करने का आरोप लगा। गैंग ने इसे बदला मानकर सलमान को अपना मुख्य निशाना बनाया। अप्रैल 2024में उनके बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई, जिसकी जिम्मेदारी गैंग ने ली। उसके बाद 2025में भी कई धमकियां मिलीं, जिसमें व्हाट्सएप पर 5करोड़ की फिरौती मांगी गई और कार बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिसके बाद से सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गैंग ने चेतावनी दी है कि सलमान के साथ काम करने वालों को भी निशाना बनाया जाएगा। 

बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा

सलमान खान के बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा का कनाडा स्थित कैफे तीन बार निशाना बना। जहां अगस्त 2025में 25राउंड फायरिंग हुई, जिसकी जिम्मेदारी गैंग ने ली। इस फायरिंग की वजह बनी कपिल-सलमान की दोस्ती और एक जोक, जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला माना गया। इसके अलावा गैंग ने मुंबई में भी हमले की धमकी दी है। जिसके बाद से कपिल शर्मा की भी सुरक्षा बढ़ाई गई।

रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग

31जनवरी 2026को जुहू में रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलियां चलाई गईं। लेकिन सौभाग्य से इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ। गैंग के मेंबर शुभम लोनकर ने फेसबुक पर इस हमले की सारी जिम्मेदारी ली और कहा कि रोहित 'उनके काम में दखल' दे रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने पुणे से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है और जांच कर रही है कि क्या यह एक्सटॉर्शन का प्रयास था।

इसके अलावा दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग हुई,  जिससे पूरा बॉलीवुड दहशत में आ चुका है? एपी ढिल्लन, बादशाह, मुनव्वर फारुकी, बी प्राक और हनी सिंह जैसे सेलेब्स को भी धमकियां मिल चुकी हैं।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों पर सेलेब्स की चुप्पी

इन घटनाओं के बावजूद बॉलीवुड के बड़े नाम चुप हैं। सलमान ने जिम वर्कआउट की तस्वीर शेयर करके अपना जवाब दिया, लेकिन कोई बयान नहीं। कपिल और रोहित ने भी सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा। विशेषज्ञों का मानना है कि डर का माहौल है, क्योंकि गैंग जेल से भी ऑपरेट कर रही है और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन रखती है। जबकि कुछ का कहना है कि सेलेब्स पुलिस पर भरोसा कर रहे हैं और मीडिया ट्रायल से बचना चाहते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘X के बाद यहां भी गड़बड़...’महानायक अमिताभ बच्चन ने मानी अपनी गलती, फैंस से मांगी माफी; जानें पूरा मामला

Amitabh Bachchan Post: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर अपना फैनडम खड़ा किया और आज भी लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं। अभिनेता अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं।

‘ये बात खत्म क्यों नहीं करते?’ कंगना रनौत संग पुराने विवाद पर फिर फूटा तापसी पन्नू का गुस्सा, जमकर लगाई क्लास

Taapsee-Kangana Clashes: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू मीडिया द्वारा बार-बार एक्ट्रेस-राजनेता कंगना रनौत के साथ अपने पुराने विवाद के बारे में पूछे जाने से तंग आ चुकी हैं। दरअसल, मंगलवार को तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म 'गांधारी' के लिए आयोजित प्रेस मीट में शामिल हुईं।

‘महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी कब खत्म होगी?’ रक्षा बंधन ऐड को लेकर कृति सैनन का तीखा रिएक्शन

Kriti Sanon Raksha Bandhan ad: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने रक्षाबंधन के एक विज्ञापन को लेकर चल रही बहस पर आखिरकार अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस विज्ञापन में वह गहरे गले वाले ब्लाउज और केप के साथ आइवरी रंग के लहंगे में नजर आई थीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast