Search KhabarFast

Press ESC to close

श्रीलंका की जेल में खूनी संघर्ष, 23 कैदियों की मौत; 100 घायल

श्रीलंका की जेल में खूनी संघर्ष, 23 कैदियों की मौत; 100 घायल

Violence In Jail: श्रीलंका की एक जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस खूनी संघर्ष में 4 सुरक्षाकर्मियों समेत 25 लोगों की मौत हो गई। जबकि 100 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसे देश में पिछले पांच सालों में हुए झड़ंप में सबसे घातक बताया जा रहा है।

यह घटना राजधानी कोलंबो के उत्तर में स्थित नेगोम्बो शहर की मु्ख्य जेल की है। पुलिस का कहना है कि जेल में बंद ड्रग माफियाओं के दो विरोधी गुटों के बीच रविवार रात को यह विवाद शुरू हुआ, जिसने 6 जुलाई को एक बड़े का रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि माने तो नेगोम्बो जेल में क्षमता से कहीं ज्यादा कैदी बंद है।

श्रीलंका की जेल में 23 की मौत

वहीं, घायलों को तुरंत पास के नेगोम्बो सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल की निदेशक पुष्पा गमलाथ ने कहा कि उनके अस्पताल में अब तक 23 शव लाए जा चुके हैं। इसके अलावा 100 से ज्यादा घायल कैदियों और गार्ड्स को भर्ती कराया गया है। अस्पताल निदेशक ने कहा कि घायलों में से कुछ को गोलिया लगी हैं। जबकि कुछ के शरीर पर धारदार हथियारों के गहरे घाव और चोटों के निशान है।  

Also read: US-Iran Peace Deal: महीनों की तनातनी खत्म...US Iran डील पर लगी मुहर, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ समझौता

न्याय मंत्री ने मांगी रिपोर्ट  

अधिकारियों का कहना है कि झड़प के बाद, शांति करने और आगे हिंसा रोकने की कोशिशों के तहत 6 जुलाई को तीन कैदियों को पल्लनसेना जेल कैंप में ट्रांसफर कर दिया गया। जेल विभाग के प्रवक्ता एसी गजनायके ने कहा कि घटना की विशेष जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जेल महानिदेशक के आदेश पर अशांति के कारणों और संघर्ष की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है। वहीं, श्रीलंका के न्याय मंत्री हर्षणा नानायक्कारा ने नेगोम्बो जेल में कैदियों के बीच हुई झड़प पर रिपोर्ट मांगी है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाब, 100 से ज्यादा देशों को प्रतिनिधि होने जा रहे शामिल

Ayatullah Ali Khamenei Funeral: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातु्ल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की कार्रवाई शुरू हो गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अंतिम विदाई देने के लिए एक करोड़ से ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद जताई गई है। इसके अलाला 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल होने के लिए तेहरान पहुंच रहे हैं।

खामेनेई के अंतिम संस्कार में उठी ट्रंप की मौत की मांगें, अमेरिका के खिलाफ लगे नारे

Ayoatollah Khamenie Funeral:ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई। उनके अंतिम संस्कार में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। कई देशों के प्रतिनिधि भी वहां पहुंच रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast