Search KhabarFast

Press ESC to close

पाकिस्तानी एजेंट शहजाद भट्टी मॉड्यूल का खुलासा, दिल्ली-पंजाब से दबोचे गए 6 आतंकी

पाकिस्तानी एजेंट शहजाद भट्टी मॉड्यूल का खुलासा, दिल्ली-पंजाब से दबोचे गए 6 आतंकी

6 Terrirost Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली और पंजाब से छह आतंकी को दबोचा गया है। जांच एजेंसियों के अनुसार सभी आरोपी पाकिस्तान के गैंगस्टर और पाकिस्तान खुफिया एजेंसी के एजेंट शहजाद भट्टी के मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं।

स्पेशल सेल ने कार्रवाई के दौरान इस नेटवर्क के दो अलग-अलग मॉड्यूल का खुलासा किया है। इनमें एक मॉड्यूल आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा था। जबकि दूसरा अवैध हथियारों की तस्करी का नेटवर्क संचालित कर रहा था।

आतंकियों के पास से हथियार बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं। जिसमें पिस्टल और पेट्रोल बम भी शामिल है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मॉड्यूल देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश में शामिल थे।  

Also read: दिल्ली पुलिस ने 18 घंटे के अंदर सुलझाया तोहीद मर्डर केस, चाकू से मार डालने के आरोप में 3 गिरफ्तार

आगे भी हो सकती है गिरफ्तारियां

स्पेशस सेल अब गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क, फंडिंग, हथियारों की सप्लाई चेने और संभावित साजिशों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मॉड्यूल से और कौन-कौन जुड़े हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है कि और पूछताछ के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां हो सकती है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CJP के तीनों कार्यकर्ताओं अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट से बड़ी राहत, इस शर्त पर मिली रिहाई

CJP Activists Release: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को आज 11 अक्टूबर 2026 रविवार को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने तीनों को रिहा कर दिया। CJP ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए तीनों की रिहाई की जानकारी दी है। CJP ने पोस्ट में लिखा 'कॉकरोच कभी नहीं मरते।'

CJP के तीन संस्थापक गिरफ्तार, दिल्ली कैंट कोर्ट में होगी पेशी; जानें क्या है पूरा मामला

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों को शांति भंग होने की आशंका के चलते एहतियातन हिरासत में लिया है।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP-बिहार समेत 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

देशभर में मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर मौसम बदलने लगा है। नए मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से कई राज्यों में बारिश की संभावना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast