Search KhabarFast

Press ESC to close

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की सादगी भरी शादी, करीबी सदस्यों के बीच की सिविल मैरिज; वेडिंग लुक ने खींचा सबका ध्यान

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की सादगी भरी शादी, करीबी सदस्यों के बीच की सिविल मैरिज; वेडिंग लुक ने खींचा सबका ध्यान

Aamir Khan-Gauri Spratt Civil Ceremony: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने आज 05 जुलाई 2026 को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी कर ली है। कपल ने मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर के घर पर एक निजी समारोह आयोजित कर शादी की। इस खास मौके पर उनके परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त मौजूद थे। वहीं,अब उनकी शादी की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

निजी समारोह में संपन्न हुई आमिर-गौरी की शादी

वायरल फोटो में कपल एक रजिस्टर में साइन करते नजर आ रहा है। तस्वीर में आमिर आइवरी कुर्ता-पायजामा में सजे दिख रहे हैं, जबकि गौरी एक एलिगेंट बेज आउटफिट के साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी पहनी हुई बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि कपल के बीच गौरी का बेटा खड़ा है। तो वहीं, आमिर के बेटे आजाद राव खान उनके पास बैठे हैं। आमिर की शादी में उनकी एक्स वाइफ और उनके बच्चे भी शामिल थे। आमिर खान ने हाल ही में बताया था कि उनकी तीसरी शादी का समारोह काफी निजी रहेगा प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए आमिर की शादी गिने-चुने लोगों ने शिरकत की।

Also read: Teejan Bai Death: पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, पंडवानी लोक कला की कलाकार ने 70 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

आमिर-गौरी का वेडिग लुक

अपने खास जिन पर गौरी स्प्रैट ने बारीक कढ़ाई वाले आइवरी रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट को कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने एंटीक-स्टाइल का लेयर्ड नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और एक स्लीक ब्रेसलेट पहना है। जो उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे हैं। तो वहीं आमिर खान का वेडिग लुक भी बेहद शानदार था। उन्होंने सिंपल व्हाइट ट्रेडिशनल कुर्ता पहना है, जिस पर एक खूबसूरत ब्रोच भी लगा हुआ है। इसके साथ उन्होंने ब्लैक फ्रेम वाला चश्मा भी पहनना।

आमिर खान की पिछली 2 शादियां

एक्टर की पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे भी हैं  एक बेटा जुनैद और एक बेटी इरा। लेकिन शादी के करीब 16 साल बाद साल 2002 में आमिर और रीना ने तलाक ले लिया।इसके बाद आमिर खान ने साल 2005 में फिल्म मेकर किरण राव से शादी की। इस शादी से कपल का एक बेटा नाम आजाद है। लेकिन आपसी सहमति से साल 2021 में दोनों अलग हो गए। वहीं, अब 05 जुलाई  2026 को आमिर खान तीसरी बार शादी के बंधन में बंध चुके है। इसी के साथ दोनों ने अपनी जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत की।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आमिर खान को कथित धमकी से मचा हड़कंप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से वायरल हुई पोस्ट की जांच शुरू

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को लेकर सोशल मीडिया पर एक कथित धमकी भरी पोस्ट और ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। दावा किया जा रहा है कि यह पोस्ट लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जारी की गई है।

‘ये एक ऐसा पल है, जिसे शब्दों में बयां...’, ‘Article 370’ को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर आदित्य धर हुए गदगद; शेयर किया भावुक पोस्ट

Aditya Dhar on Article 370 wins 3 National Awards: फिल्म निर्माता आदित्य धर ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 'आर्टिकल 370' को तीन पुरस्कार मिलने पर आभार व्यक्त किया है, जिनमें सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का प्रतिष्ठित पुरस्कार भी शामिल है। इस राजनीतिक थ्रिलर फिल्म ने यामी गौतम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और शशवत सचदेव के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का पुरस्कार भी जीता है।

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, व्लॉग में बताया हेल्थ अपडेट

टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने अपने नए व्लॉग में अपनी मां की सेहत को लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि उनकी मां को लगातार पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast