Search KhabarFast

Press ESC to close

करीना से लेकर अनुष्का-विराट तक...ग्लैमर के साथ नए साल की शुरुआत, B-Town सेलेब्स ने फैंस को दिया प्यार-भरा संदेश

करीना से लेकर अनुष्का-विराट तक...ग्लैमर के साथ नए साल की शुरुआत, B-Town सेलेब्स ने फैंस को दिया प्यार-भरा संदेश

Bollywood Celebs New Year 2026Wishes:बॉलीवुड ने 2026 का स्वागत भावुक, प्रेरणादायक और खुशहाली भरे संदेशों के साथ किया है। करीना कपूर खान ने 2025 की मुश्किलों का जिक्र करते हुए परिवार की ताकत पर जोर दिया, जबकि फरहान अख्तर ने काम और परिवार के बैलेंस को याद किया। तो वहीं, हेमा मालिनी ने दिल से शुभकामनाएं दीं। तो चलिए जानते है कि बाकी सितारों ने अपने फैंस को कैसे बधाई दी।

करीना कपूर खान का भावुक संदेश

करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए 2025 को 'मुश्किल साल' बताया। उन्होंने लिखा 'हम बहुत रोए, बहुत प्रार्थना की और अब हम यहां हैं... लेकिन प्यार और बहादुरी से सब कुछ पार किया।' उन्होंने फैंस, दोस्तों और भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वे 2026 में नई ऊर्जा, कृतज्ञता और सिनेमा के प्रति अटूट जुनून के साथ कदम रख रहे हैं। पोस्ट में उन्होंने अपनी सिग्नेचर लाइन 'चार दी कला' के साथ हैप्पी न्यू ईयर कहा। बता दें, फिलहाल परिवार के साथ स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मनाते हुए करीना ने कई फोटोज भी शेयर किए।

फरहान अख्तर का संदेश

फरहान अख्तर ने 2025 को 'अद्भुत साल' बताया, जिसमें शानदार काम और परिवार के साथ कीमती समय शामिल था। उन्होंने कहा कि साल भर काम में व्यस्त रहने के साथ घरेलू खुशियां मिलीं, जो सबसे बड़ी उपलब्धि है। फरहान ने 2026 में नए प्रोजेक्ट्स और ज्यादा खुशहाली की उम्मीद जताई।

हेमा मालिनी की दिल छूने वाली बधाई

दिग्गज अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने भी अपने शुभचिंतकों और दोस्तों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा 'सभी प्रिय शुभचिंतकों और दोस्तों को: मेरे दिल से आपको एक अद्भुत, खुशहाल, स्वस्थ, आशीर्वादित नया साल मिले, हमेशा शांति और समृद्धि के साथ!" हेमा की यह पोस्ट काफी पसंद की गई।

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली का प्यार-भरा संदेश

विराट कोहली ने अपने  परिवार के साथ नए साल की शुरुआत में क्यूट फोटोज शेयर कर खुशियां बांटीं। इन फोटोज में दोनों के चेहरे के एक साइड को रंगा हुआ है।

सोनाक्षी-जहीर का पोस्ट

इस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का नाम भी शामिल है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। उन्होंने सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी है। वीडियो के जरिए उन्होंने 'बाय बाय 2025' कहते हुए 2026 का स्वागत किया।

अजय देवगन ने संजोए 2025 के खूबसूरत पल

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों का कोलाज शेयर करते हुए 2025 के खूबसूरत पलों को याद किया। उन्होंने फिल्मों, परिवार और मस्ती से भरा साल बताते हुए 2026 की ओर बढ़ने की बात की।

रितेश देशमुख की शुभकामनाएं

रितेश देशमुख ने नए साल का स्वागत करते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की। जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया '2025 को अलविदा...सबको 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं।' उन्होंने फैंस के लिए खुशहाली और सफलता की कामना की।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘X के बाद यहां भी गड़बड़...’महानायक अमिताभ बच्चन ने मानी अपनी गलती, फैंस से मांगी माफी; जानें पूरा मामला

Amitabh Bachchan Post: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर अपना फैनडम खड़ा किया और आज भी लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं। अभिनेता अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं।

‘ये बात खत्म क्यों नहीं करते?’ कंगना रनौत संग पुराने विवाद पर फिर फूटा तापसी पन्नू का गुस्सा, जमकर लगाई क्लास

Taapsee-Kangana Clashes: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू मीडिया द्वारा बार-बार एक्ट्रेस-राजनेता कंगना रनौत के साथ अपने पुराने विवाद के बारे में पूछे जाने से तंग आ चुकी हैं। दरअसल, मंगलवार को तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म 'गांधारी' के लिए आयोजित प्रेस मीट में शामिल हुईं।

‘महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी कब खत्म होगी?’ रक्षा बंधन ऐड को लेकर कृति सैनन का तीखा रिएक्शन

Kriti Sanon Raksha Bandhan ad: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने रक्षाबंधन के एक विज्ञापन को लेकर चल रही बहस पर आखिरकार अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस विज्ञापन में वह गहरे गले वाले ब्लाउज और केप के साथ आइवरी रंग के लहंगे में नजर आई थीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast