Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 27 August 2026: देश में मानसून का रौद्र रूप! 14 राज्यों में प्रचंड बारिश-आंधी का अलर्ट, पहाड़ों में लैंडस्लाइड की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 27 August 2026:  देश में मानसून का रौद्र रूप! 14 राज्यों में प्रचंड बारिश-आंधी का अलर्ट, पहाड़ों में लैंडस्लाइड की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 27 August 2026:  पूरे देश में मानसून का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। वहीं अब एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाल3 है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 27 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 14 राज्यों में तेज बारिश, आंधी और गरज-चमक के साथ मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ घंटे बेहद चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं, जहां भारी बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

27 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और गुजरात में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। खराब मौसम को देखते हुए किसानों को फसलों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है, जबकि मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने की हिदायत दी गई है।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज यानी 27 अगस्त को मौसम बिगड़ने की संभावना है। दिल्ली में बारिश के साथ तेज आंधी चल सकती है, इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, बहराइच, कानपुर, बलरामपुर, महाराजगंज, देवरिया, हमीरपुर, प्रयागराज, सोनभद्र, फतेहपुर, गोंडा, गोरखपुर, झांसी, ललितपुर और मिर्जापुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पहाड़ी राज्यों में बिगड़ा मौसम का मिजाज

पहाड़ी राज्यों में आज 27 अगस्त को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, चमोली और चंपावत में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है, जबकि देहरादून में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के मंडी, शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, किन्नौर, सोलन और बिलासपुर में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। मनाली में अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, बारामूला, अनंतनाग, बडगाम, कुलगाम, रामबन, किश्तवाड़, मीरपुर, रियासी, जम्मू और कठुआ में बारिश का येलो अलर्ट जारी है। बारिश के चलते यहां तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जबकि श्रीनगर में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

"विमान में बम है",फुकेत से आई फ्लाइट के टॉयलेट के शीशे पर लिखा, कोलकाता एयरपोर्ट पर हड़कंप

Kolkata Airport: कोलकाता एयरपोर्ट पर एक बार फिर से बम की अफवाह की बात सामने आई हैं। बता दें की फुकेत से आई फ्लाइट के टॉयलेट के शीशे पर लिखा मिला "विमान में बम है।" उसके बाद पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। यात्रियों में अफरा- तफरी का माहौल हो गया।

बारामूला में गरजे फारुक अब्दुल्ला, बोले- आर्टिकल 370 के लिए लड़ते रहेंगे, एक दिन वापस मिलेगा विशेष दर्जा

Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर अनुच्छेद 370 को लेकर बड़ा बयान दिया है। शनिवार को बारामूला में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए लड़ाई जारी रखेंगे और उन्हें भरोसा है कि एक दिन जम्मू-कश्मीर को अपना विशेष दर्जा वापस मिल जाएगा।

Kal Ka Mausam 25 October 2026: उत्तर भारत और दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश और ठंड का ताजा अपडेट

Kal Ka Mausam 25 October 2026 : देशभर में रविवार, 25 अक्टूबर को मौसम का मिजाज अलग-अलग रहने वाला है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast