Search KhabarFast

Press ESC to close

‘हमें सबकी दुआएं चाहिए’, Aamir Khan तीसरी बार दुल्हा बनने को तैयार; Gauri Spratt संग इस दिन लेंगे सात-फेरे

‘हमें सबकी दुआएं चाहिए’, Aamir Khan तीसरी बार दुल्हा बनने को तैयार; Gauri Spratt संग इस दिन लेंगे सात-फेरे

Aamir Khan- Gauri Spratt Wedding: ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ नाम से फेमस बॉलीवुड एक्टर आमिर खान तीसरी बार दुल्हा बनने जा रहे हैं। उन्होंने बीते दिन मुंबई में 'प्रीतम एंड पेड्रो' की स्क्रीनिंग के दौरान मीडिया से बात करते हुए कन्फर्म कर दिया कि वह गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे है। दोनों की शादी 05 जुलाई को होगी।

05 जुलाई को आमिर- गौरी की शादी

आमिर खान ने बताया कि शादी एक अंतरंग मामला होगा और करीबी परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में उनके आवास पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा ‘हां, मेरी शादी हो रही है 5 जुलाई को, और बहुत ही छोटी सी शादी है। घर पर ही कर रहे हैं, दोनों परिवारों के साथ। बहुत ही खास दिन है हमारे लिए। सबकी दुआएं और आशीर्वाद चाहेंगे। प्रार्थना करें कि हम खुश रहें और हमारा सफर अच्छा रहे।‘  बता दें, पिछले साल मार्च में आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन पर मुंबई में अपनी पार्टनर गौरी को मीडिया के सामने पेश किया था। तब से, उनके फ़ैन्स उनकी लव लाइफ़ के बारे में और जानकारी पाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। 

Also read: 78 साल की उम्र में फिर दूल्हा बने दिग्गज एक्टर अशोक सराफ, सात जन्मों का वादा निभाते हुए पत्नी संग लिए फेरे

आमिर खान की पिछली 2 शादियां

मालूम हो कि आमिर खान तीसरी बार घोड़ी चढ़ने वाले हैं। एक्टर की पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे भी हैं  एक बेटा जुनैद और एक बेटी इरा। लेकिन शादी के करीब 16 साल बाद साल 2002 में आमिर और रीना ने तलाक ले लिया।

इसके बाद आमिर खान ने साल 2005 में फिल्म मेकर किरण राव से शादी की। इस शादी से कपल का एक बेटा नाम आजाद है। लेकिन आपसी सहमति से साल 2021 में दोनों अलग हो गए। हालांकि, तलाक होने के बाद भी आमिर खान का अपनी दोनों एक्स वाइफ के साथ अच्छे संबंध हैं। वहीं, अब 05 जुलाई  2026 को आमिर खान तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने वाले है।

आमिर खान की आगामी फिल्में और प्रोजेक्ट्स

आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी स्टारर फिल्म '3 इडियट्स' तो आपको याद ही होगी। लेकिन अब इसका सीक्वल भी जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, '3 इडियट्स' के सीक्वल की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है। इसके अलावा आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही यह एक बड़ी पीरियड ड्रामा फिल्म है। इसमें सनी देओल, प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म ‘लाहौर 1647’ 13 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आमिर खान को कथित धमकी से मचा हड़कंप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से वायरल हुई पोस्ट की जांच शुरू

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को लेकर सोशल मीडिया पर एक कथित धमकी भरी पोस्ट और ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। दावा किया जा रहा है कि यह पोस्ट लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जारी की गई है।

‘ये एक ऐसा पल है, जिसे शब्दों में बयां...’, ‘Article 370’ को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर आदित्य धर हुए गदगद; शेयर किया भावुक पोस्ट

Aditya Dhar on Article 370 wins 3 National Awards: फिल्म निर्माता आदित्य धर ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 'आर्टिकल 370' को तीन पुरस्कार मिलने पर आभार व्यक्त किया है, जिनमें सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का प्रतिष्ठित पुरस्कार भी शामिल है। इस राजनीतिक थ्रिलर फिल्म ने यामी गौतम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और शशवत सचदेव के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का पुरस्कार भी जीता है।

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, व्लॉग में बताया हेल्थ अपडेट

टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने अपने नए व्लॉग में अपनी मां की सेहत को लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि उनकी मां को लगातार पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast