Search KhabarFast

Press ESC to close

78 साल की उम्र में फिर दूल्हा बने दिग्गज एक्टर अशोक सराफ, सात जन्मों का वादा निभाते हुए पत्नी संग लिए फेरे

78 साल की उम्र में फिर दूल्हा बने दिग्गज एक्टर अशोक सराफ, सात जन्मों का वादा निभाते हुए पत्नी संग लिए फेरे

Ashok Saraf-Nivedita Saraf Anniversary: हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज एक्टर अशोक सराफ ने 78 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली हैं। लेकिन खुशी की बात यह है कि उन्होंने अपनी पत्नी निवेदिता सराफ के साथ ही दूसरी बार ब्याह रचाया है। दरअसल, शादी की 37वीं सालगिरह पर दोनों ने गोवा के ऐतिहासिक मंगेशी मंदिर में दोबारा शादी की है। इस पल को और ज्यादा खास बनाते हुए दोनों ने एक बार फिर साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और साथ निभाने का वादा किया। वहीं, अब उनकी वेडिंग एनिवर्सरी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

साल 1990 में की थी शादी

बता दें, अशोक सराफ और निवेदिता सराफ मराठी सिनेमा के जाने-माने कपल हैं। उनकी शादी साल 1990 में गोवा के मंगेशी मंदिर में हुई थी। खास बात यह है कि सालगिरह के मौके पर उन्होंने उसी मंदिर में दोबारा दूल्हा-दुल्हन बनकर फेरे लिए। इस दौरान अशोक सराफ कुर्ता-पायजामा और निवेदिता सराफ आसमानी रंग की साड़ी में नजर आए। दोनों की शादी की फोटेज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

तो वहीं, अशोक सराफ ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा मेरी नजर जब तुम्हारे ऊपर पड़ती है, तो 37 साल बाद भी मेरा दिल उसी तरह मुस्कुराता है। मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरी ताकत और मेरी हमेशा की मोहब्बत बनने के लिए धन्यवाद। हमारी शादी की सालगिरह मुबारक हो।'

Also read: Ikka Trailer: 'मैं धर्मेंद्र का बेटा हूं और वैसा ही रहूंगा', 'Ikka' के ट्रेलर लॉन्च पर इमोशनल हुए सनी देओल

मराठी फिल्म से शुरु किया करियर

दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ काफी लंबे समय से सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। उससे पहले वह बैंक क्लर्क की नौकरी कर रहे थे। जिसे छोड़ उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने 1969 में मराठी फिल्म 'जानकी' से करियर शुरू किया। इसके अलावा उन्होंने 'धूमधड़ाका', 'अशी ही बनवी बनवी', और 'एक दाव भूताचा' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी बनाई पहचान

मराठी फिल्मों के अलावा अशोक सराफ ने हिंदी फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने फिल्म करण अर्जुन (1995), सिंघम, गुप्त, और प्यार किया तो डरना क्या जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया। इतना ही नहीं, अशोक 90 के दशक के लोकप्रिय टीवी शो 'हम पांच' में भी नजर आए।

दूसरी तरफ, अशोक सराफ की पत्नी निवेदिता सराफ भी मराठी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। दोनों का एक बेटा भी हैं, जिसका नाम अनिकेत सराफ है। पेशे से वह एक शेफ हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

19 साल बाद पुराने अंदाज में लौट रहा शिवम का किरदार, इमरान हाशमी की 'Awarapan 2' का धमाकेदार टीज़र आउट

Awarapan 2 Teaser Out: 'आवारापन' के सिनेमाघरों में हिट होने के लगभग 19 साल बाद, इमरान हाशमी 'आवारापन 2' लेकर आ रहे हैं। इसका टीज़र रिलीज कर दिया गया है। ओजी फिल्म की रिलीज के 19 साल पूरे होने पर निर्माताओं ने सोमवार, 29 जून को फिल्म का पहला टीज़र जारी किया।

Ikka Trailer: 'मैं धर्मेंद्र का बेटा हूं और वैसा ही रहूंगा', 'Ikka' के ट्रेलर लॉन्च पर इमोशनल हुए सनी देओल

Film Ikka Trailer Launch: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी अपकमिंग फ़िल्म 'इक्का' के ट्रेलर में अपने दिवंगत पिता और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को दी गई दिल को छू लेने वाली श्रद्धांजलि पर भावुक हो गए। 29 जून को रिलीज़ हुए 'इक्का' के ट्रेलर में सनी देओल, अक्षय खन्ना, दीया मिर्ज़ा, संजीदा शेख और तिलोत्तमा शोम की झलक देखने को मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast