Search KhabarFast

Press ESC to close

मामूली विवाद में बुजुर्ग की हत्या, शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश; तीन आरोपी गिरफ्तार

मामूली विवाद में बुजुर्ग की हत्या, शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश; तीन आरोपी गिरफ्तार

Gurugram Murder Case: गुरुग्राम के खांडसा इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मामूली कहासुनी और गाली-गलौज के विवाद में 64 वर्षीय बुजुर्ग बलराम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने अपराध छिपाने के लिए शव को सुनसान जगह ले जाकर जला दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार, खांडसा निवासी बलराम 12 जून के बाद अचानक लापता हो गए थे। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उनके बेटे ने सेक्टर-37 थाना पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी जांच और मुखबिरों की मदद से पुलिस को शक हुआ कि मामला केवल गुमशुदगी का नहीं, बल्कि हत्या का है।

आरोपियों ने किया चौंकाने वाला खुलासा 

जांच के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपियों ने बताया कि बलराम अक्सर उनके साथ गाली-गलौज करते थे। 12 और 13 जून की रात भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से बलराम की मौके पर ही मौत हो गई।

सबूत मिटाने की योजना 

हत्या के बाद तीनों आरोपी घबरा गए और सबूत मिटाने की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार, आरोपी संदीप और विशेष तोमर ने शव को मोटरसाइकिल पर बीच में बैठाकर करीब 500 मीटर दूर एक सुनसान खाली प्लॉट तक पहुंचाया। वहां तीनों ने शव में आग लगा दी और तब तक वहीं रुके रहे जब तक शव पूरी तरह जल नहीं गया। आरोपियों ने शव को जलाने से पहले मृतक के हाथ में पहनी सोने की अंगूठी भी निकाल ली। बाद में उसे एक सुनार को करीब 70 हजार रुपये में बेच दिया गया और पैसे आपस में बांट लिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंगूठी बरामद कर ली है।

पुलिस ने की घेराबंदी 

19 जून को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बीकानेर टी-प्वाइंट पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान विशेष तोमर, मिथुन और संदीप के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि इनमें से दो आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और मोटरसाइकिल बरामद करने की तैयारी कर रही है। इस निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। 

Also read: Haryana News: हरियाणा में SIR प्रक्रिया के साथ साइबर फ्रॉड को लेकर चुनाव आयोग की चेतावनी, जारी की महत्वपूर्ण गाइडलाइन

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: राहुल गांधी की अजीत डोभाल पर टिप्पणी का बीजेपी ने किया विरोध, पुतला दहनकर जताई नाराजगी

BJP protests on Rahul Gandhi Statement: आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी के महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के द्वारा सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के द्वारा पुतला दहन कियागया।

Uttarakhand News: 'जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता...', CM धामी ने अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, पेंशन, रोजगार, आर्थिक सहायता तथा विभिन्न क्षेत्रीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित प्रकरण रखे।

UP News: 90 दिन की समयसीमा खत्म, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में इस दिन दाखिल होगी पहली चार्जशीट

Ram Mandir Donation Theft Case: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अयोध्या के रामजन्मभूमि मंदिर को दिए गए दान के कथित दुरुपयोग से संबंधित मामले में 90 दिन की जांच अवधि समाप्त होने के बाद 25 सितंबर तक आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast