Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 06 November: चक्रवात मुरासु कमजोर हुआ...लेकिन असर जारी, दक्षिण से उत्तर तक आंधी-बारिश का अलर्ट; पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खतरा

Aaj Ka Mausam 06 November: चक्रवात मुरासु कमजोर हुआ...लेकिन असर जारी, दक्षिण से उत्तर तक आंधी-बारिश का अलर्ट; पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खतरा

06 November Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 06 नवंबर 2026 शुक्रवार का मौसम अपडेट जारी करते हुए देश के कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है। दरअसल, चक्रवात मुरासु की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन बावजूद इसके दक्षिणी हिस्से में अभी भी बादल बरस रहे है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, गंभीर साइक्लोनिक स्टॉर्म मुरासु का बचा हुआ हिस्सा बुधवार को पूर्वी तेलंगाना और उससे सटे तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर एक डिप्रेशन में बदल गया और अगले 12 घंटों में इसके और कमजोर होकर एक कम दबाव वाले क्षेत्र में बदलने की संभावना जताई जा रही है। IMD ने बताया कि यह सिस्टम आंध्र प्रदेश में नंदीगामा से लगभग 30 km उत्तर-पश्चिम में, तेलंगाना में खम्मम से 30 km दक्षिण में, आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा से 80 km उत्तर-पश्चिम में, तेलंगाना में नलगोंडा से 90 km पूर्व में और तेलंगाना में भद्राचलम से 110 km दक्षिण-पश्चिम में था। इसका असर उत्तर भारत में भी देखने को मिल रहा है। तो चलिए आज के मौसम के बारे में जानते है।

इन राज्यों में बारिश का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार, 2-3 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट पर चक्रवात मुरासु के असर से लैंडफॉल हुआ, जिसके बाद यह सिस्टम कमजोर हुआ। इसके बाद अब यह पूर्वी तेलंगाना और उससे सटे तटीय आंध्र प्रदेश पर ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण/कम दबाव के क्षेत्र के रूप में मौजूद है। इसके प्रभाव से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश का सिलसिला जारी है। इस सिस्टम को देखते हुए IMD ने देश के लगभग 13 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर शामिल है। IMD ने बताया कि पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी जारी है, जिससे लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ   70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी। ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में भी गिरावट आ सकती है। 

Also read: Delhi News: दिवाली पर दिल्ली के 5 लाख झुग्गी परिवारों को मिला बड़ा तोहफा, सरकार की नई पॉलिसी से मिलेगा पक्का घर

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?

देश की राजधानी दिल्ली में ठंडक का अहसास होने लगा है। हालांकि, इस बीच बारिश की कोई संभावना नहीं है। IMD ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी रहेगी जारी

मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लिए भी मौसमी अपडेट जारी किया है। जिसके अनुसार, इन राज्यों के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इसी के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इस दौरान 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। लेकिन बर्फबारी की वजह से भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगो से सावधान रहने की अपील की है। इसके अलावा पहाड़ी मार्गों पर यात्रा न करने की सलाह दी है।     

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरदीप पुरी बने राज्यसभा सांसद, MP से निर्विरोध निर्वाचित, निर्वाचन अधिकारी ने किया विजयी घोषित

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। गुरुवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन उनके सामने कोई उम्मीदवार नहीं बचा, जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी उमेश शर्मा ने उन्हें राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित कर दिया।बीजेपी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी विधायक रामेश्वर शर्मा की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी से हरदीप सिंह पुरी की जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त किया। प्रमाण पत्र मिलते ही बीजेपी खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।

Delhi News: दिवाली पर दिल्ली के 5 लाख झुग्गी परिवारों को मिला बड़ा तोहफा, सरकार की नई पॉलिसी से मिलेगा पक्का घर

Delhi jhuggi rehabilitation policy: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों को दिवाली का एक बड़ा तोहफ़ा मिलने वाला है। दिल्ली सरकार ने दिल्ली स्लम और झुग्गी-झोपड़ी रिलोकेशन और रिहैबिलिटेशन पॉलिसी, 2026 को नोटिफ़ाई किया है, जिससे लगभग 4 से 5 लाख परिवारों को पक्के घर मिलने का रास्ता साफ़ हो गया है। एक ऑफ़िशियल रिलीज़ के अनुसार, नई पॉलिसी के तहत, दिल्ली भर की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लगभग 20 लाख लोगों को फ़ायदा होने की उम्मीद है, जिससे उनका लंबे समय से चला आ रहा पक्का, पक्का घर पाने का सपना पूरा होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast