Crude Oil Prices: साल 2026 के बाद क्रूड ऑयल में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई है। पिछले हफ्ते क्रूड ऑयल में 16% से ज्यादा की गिरावट देखी गई, जिससे यह 97 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया। बीते महीने अक्टूबर की आखिरी तारीख तक इसकी कीमत करीब 114 डॉलर थी, जो आज के वर्तमान समय यानी 06 नवंबर तक गिरकर 98 डॉलर पर आ गया।
विशेषज्ञों की मानें तो इस गिरावट का मुख्य कारण अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की मजबूत स्थिति मानी जा रही है। इसके अलावा ईरान के साथ तनाव कम होने की वजह भी है। बीते कुछ समय से अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे बड़े सैन्य टकराव अभी थमा हुआ है। हालांकि, तनाव पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे टैंकर पर हमले की खबरें आती रहती है।
Also read: भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना होगा पूरा, NTA ने जारी की ACC CEE जनवरी 2027 का पूरा शेड्यूल; यहां देखें योग्यता और चयन प्रक्रिया
भारत पर क्या पड़ेगा असर?
मालूम हो कि कच्चे तेल की जरूरत के लिए भारत करीब 85-88 प्रतिशत आयात करता है। इस दौरान इसकी कीमतों में गिरावट होने से आयात बिल, चालू खाता घाटा और महंगाई पर दबाव कम पड़ता है। लेकिन क्रूड की कीमतें बढ़ने के साथ पेट्रोल-डीजल महंगा हो जाएगा और जैसी ही क्रूड की कीमतें नीचे आएगी, वैसे ही पेट्रोल-डीजल सस्ता हो जाएगा। अगर लंबे समय तक क्रूड की कीमतेंआसमान छूती रही तो तेल कंपनियां भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा देती हैं। तो वहीं, जब कच्चे तेल की कीमतें में कमी आती है,तो भारत के लिए तेल आयात करना आसान हो जाता है।
पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत
दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर रहा।