Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: चम्पावत में बनेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, पूर्व सैनिकों और आश्रितों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

Uttarakhand News: चम्पावत में बनेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, पूर्व सैनिकों और आश्रितों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

Uttarakhand News: चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर चम्पावत में ईसीएचएस (Ex-Servicemen Contributory Health Scheme) पॉलीक्लिनिक स्थापित किए जाने के प्रस्ताव पर उचित विचार किए जाने की जानकारी दी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पूर्व में चम्पावत में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक स्थापित किए जाने का अनुरोध किया गया था।
रक्षा मंत्री ने बताया कि इस मामले की जांच कराई गई है। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के केंद्रीय संगठन को चम्पावत, उत्तराखंड में भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ‘टाइप डी’ पॉलीक्लिनिक की स्थापना का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। इस प्रस्ताव पर उचित विचार किया जाएगा।

पूर्व सैनिकों को स्थानीय स्तर पर मिले सकेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

चम्पावत सहित सीमांत क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और उनके परिवार निवास करते हैं। ऐसे में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की स्थापना होने पर उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूरस्थ क्षेत्रों की ओर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। प्रस्ताव पर रक्षा मंत्रालय की ओर से सकारात्मक रुख सामने आने से क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद जगी है। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत के पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह विषय केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा था। रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रस्ताव पर उचित विचार किए जाने का आश्वासन मिलने से अब चम्पावत में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की स्थापना की दिशा में आगे की कार्रवाई की उम्मीद बढ़ गई है।

Also read: Uttarakhand News: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, बोले- मानवता के सच्चे संरक्षक हैं भगवान कृष्ण

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान, पंचकूला जोन में लगेगा इस दिन शिकायत निवारण मंच

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। ‘पूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं को त्वरित रूप में सुलझाया जा सके।

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, बोले- मानवता के सच्चे संरक्षक हैं भगवान कृष्ण

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होनें भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन मानवता के लिए सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast