Search KhabarFast

Press ESC to close

जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 23 लोग घायल; टोक्यो तक महसूस हुए तेज झटके

जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 23 लोग घायल; टोक्यो तक महसूस हुए तेज झटके

Japan Earthquake: जापान में रविवार सुबह तेज भूकंप के झटकों से लोगों में अफरातफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.9 थी। इसके झटके पूर्वी जापान के कई इलाकों के साथ राजधानी टोक्यो में भी महसूस किए गए। भूकंप के कारण कम से कम 23 लोग घायल हुए हैं। इनमें ज्यादातर लोगों को मामूली चोटें आई हैं। राहत की बात यह है कि भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया गया।

70 किलोमीटर की गहराई में आया भूकंप

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार भूकंप का केंद्र दक्षिणी इबाराकी प्रांत में था। यह करीब 70 किलोमीटर की गहराई में आया। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (USGS) ने भूकंप की शुरुआती तीव्रता 5.8 बताई है। जापान का यह इलाका पहले भी कई बार भूकंप के झटकों का सामना कर चुका है।

चार प्रांतों में 23 लोग घायल

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक चार प्रांतों में कुल 23 लोग घायल हुए हैं। इनमें सैतामा और कानागावा में 9-9, चिबा में 4 और इबाराकी में एक व्यक्ति घायल हुआ है। ज्यादातर लोग भूकंप के तेज झटकों से अचानक नींद से जागे और बिस्तर से गिर गए या बाहर निकलते समय फर्नीचर और दरवाजों से टकरा गए। योकोहामा में एक बुजुर्ग महिला बिस्तर से गिर गईं, जिससे उनके कूल्हे में गंभीर चोट आई।

ट्रेन सेवाओं पर पड़ा असर

भूकंप के बाद टोक्यो और नारिता एयरपोर्ट के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित हुईं। कुछ स्थानीय ट्रेनें भी देरी से चलीं। हालांकि, जापान की बुलेट ट्रेन यानी शिंकानसेन सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं। भूकंप के झटके महसूस होते ही मोबाइल फोन पर लोगों को इमरजेंसी अलर्ट भी मिले। प्रशासन ने तुरंत नुकसान का जायजा लेना शुरू कर दिया।

पाइपलाइन फटी, 460 घरों की बिजली गुल

टोक्यो के कोतो इलाके में भूमिगत पानी की पाइपलाइन फट गई, जिससे सड़क के एक हिस्से में पानी भर गया। मरम्मत के बाद पानी का रिसाव रोक दिया गया। वहीं करीब 460 घरों की बिजली भी चली गई, जिसे रविवार सुबह तक बहाल कर दिया गया। Also read: Indus Water Treaty:पानी का रोना रो रहा पड़ोसी देश! सिंधू जल समझौते पर पाकिस्तानी मंत्री का डर आया सामने

परमाणु संयंत्र सुरक्षित

जापान के परमाणु नियामक प्राधिकरण के अनुसार देश के करीब एक दर्जन परमाणु संयंत्रों और परमाणु सामग्री से जुड़ी दूसरी सुविधाओं में किसी तरह की परेशानी की खबर नहीं है। प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने स्थिति पर नजर रखने के लिए सरकार की एक टास्क फोर्स भी बनाई है। यह भूकंप जापान में कुछ सप्ताह पहले आए 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद आया है। क्यूशू क्षेत्र में आए उस भूकंप में 38 लोगों की मौत हुई थी और 364 लोग घायल हुए थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी की करारी हार, संसद के दोनों सदनों में रिपब्लिकन पीछे

Ameirca Midterm Election: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। उनकी पार्टी रिपब्लिकन संसद के दोनों सदन में मात खा चुकी है। विपक्षी दल डेमोक्रेकिटक ने दोनों ही सदन में बहुतत हासिल कर लिया है।

US Election: अमेरिका को मिला पहला मुस्लिम सीनेटर! अब्दुल अल-सईद ने मिशिगन में दर्ज की जीत

US Election: अमेरिका के 2026 मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने बड़ी सफलता हासिल की है। मिशिगन की अहम सीनेट सीट पर डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल-सईद ने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी माइक रोजर्स को हरा दिया है। इस जीत के साथ अल-सईद अमेरिकी सीनेट के लिए चुने जाने वाले पहले मुस्लिम बन गए हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स और एसोसिएटेड प्रेस ने उनकी जीत की पुष्टि की है।

US स्टॉक मार्केट ने मनाया ट्रंप के हार का असली जश्न, जानिए क्या रहीं बड़ी वजह

US Stock Market Rally: अमेरिका के शेयर बाजार में बीते दिन कारोबारियों की बल्ले- बल्ले हो गयी। इसकी वजह ट्रंप की हार को बताया जा रहा। आखिर क्यों क्या कारण हैं। बता दें की दरअसल, US Stock Market डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद अचानक तूफानी तेजी पकड़े हुए दिखे। डाउ जोन्स ने तो ऐसा गदर काटा कि इसमें आई रैली बीते 18 महीने में सबसे तेज रही।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast