Search KhabarFast

Press ESC to close

इस जिले में भीषण गर्मी के चलते कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में छुट्टी, प्रशासन ने जारी किया आदेश

इस जिले में भीषण गर्मी के चलते कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में छुट्टी, प्रशासन ने जारी किया आदेश

MP School Holiday: मध्य प्रदेश के सागर जिले में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर कक्षा 5वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया। यह अवकाश गुरुवार से 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद 1 मई से पहले से निर्धारित ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो जाएंगे। इस फैसले से छोटे बच्चों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि तेज गर्मी में स्कूल जाना बच्चों के स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो गया था।

इन कक्षाओं के लिए जारी हुआ

ये आदेश प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 5वीं तक के सभी सरकारी, निजी, सीबीएसई, आईसीएसई, केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालयों पर लागू होगा। वहीं, कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल का समय पहले की तरह ही जारी रहेगा। इन कक्षाओं के लिए पढ़ाई का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा गया है। शिक्षकों को भी स्कूल में उपस्थित रहकर अपने विभागीय कार्य करने होंगे। जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि पहले से निर्धारित परीक्षाएं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां अपने तय समय पर ही संचालित की जाएंगी। मौसम विभाग के अनुसार शहर में तापमान लगातार बढ़ रहा है।

तापमान में हुई बढ़ोतरी

बुधवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 2 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 23 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे कुछ दिनों के लिए बादल छाने और हल्की राहत मिलने की संभावना है। हालांकि 25 अप्रैल के बाद तापमान फिर से बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

संगठनों ने की स्कूलों में छुट्टी की मांग

इसी बीच कई संगठनों ने भी स्कूलों में छुट्टी की मांग उठाई थी। अभिभावकों ने बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए जल्द अवकाश घोषित करने का आग्रह किया था। इसी तरह मैहर जिले में भी नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि उन्हें भीषण गर्मी से बचाया जा सके। 

Also read: MP News: सरकारी आवास में रिश्वत का खेल, CMHO मैडम रंगे हाथ गिरफ्तार, विभाग में मचा हड़कंप

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana: हरियाणा के इस जिले में 2000 एकड़ में होगी प्राकृतिक खेती, नुकसान की भरपाई करेगी सरकार

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद्गीता सदन में आयोजित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और क्लस्टर गठन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी उपस्थित रहे।

Haryana News: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला हरियाणा का रोहतक शहर, एक व्यक्ति हुआ घायल, पुलिस जांच में जुटी

Haryana News: हरियाणा के रोहतक शहर की दिल्ली बाई पास के नजदीक ओमैक्स सिटी में बीती रात एक व्यक्ति पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चलाकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल व्यक्ति की कमर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर आईएमटी थाना पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, बेटी की बेरहमी से हत्या, आत्महत्या और सर्पदंश का ड्रामा रचकर शव जलाया, 4 आरोपी गिरफ्तार

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिना बताए घर से जाने से नाराज पिता और भाइयों आदि ने मिलकर अपनी 19 वर्षीय बेटी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, मामले को छुपाने के लिए आरोपियों ने मृतका के शव पर सांप के काटने और आत्महत्या के फर्जी निशान बनाए और पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर उसे जलाकर साक्ष्य नष्ट कर दिए। संडीला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पिता और दो भाइयों सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast