Search KhabarFast

Press ESC to close

रातभर नहीं आती नींद, फिटनेस रूटीन बिगड़ने पर अमिताभ बच्चन ने बयां किया दिल का हाल; बोले - जंग जारी है...

रातभर नहीं आती नींद, फिटनेस रूटीन बिगड़ने पर अमिताभ बच्चन ने बयां किया दिल का हाल; बोले - जंग जारी है...

Amitabh Bachchan Health Update: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर अपने जीवन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है, जिससे वह अपने फैंस से जुड़े भी रहते है। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी सेहत को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया, जिसने फैंस को टेंशन में डाल दिया। दरअसल, इस समय 'बिग बी' डॉक्टर की सलाह पर आराम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने नए ब्लॉग में अपने पूरे रूटीन की जानकारी देी हुई। उन्होंने अपने ब्लॉग में नींद न आने और फिटनेस रूटीन बिगड़ने की बात खुलकर साझा की है।

84 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन अपने काम और सेहत को लेकर एकदम सीरियस है। लेकिन उम्र के साथ सेहत भी बीच-बीच में डगमगा रही है। अपने हालिया ब्लॉग में उन्होंने लिखा कि वे समय से थोड़ा पहले उठ जाते है। इसलिए वह दोबारा सोने की कोशिश भी करते है, लेकिन नींद नहीं आती। समय पर नींद आए और पूरी हो, इसके लिए उन्होंने इंटरनेट पर कई तरह की रेमिडीज सर्च की और उसे आजमाए, लेकिन कोई भी नुस्खा काम नहीं आ रहा।

Also read: Bollywood News: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की निजी जिंदगी में बड़ा बदलाव, पति से अलग होने की घोषणा

इसके बाद उन्होंने एक प्राकृतिक तरीका अपनाया, जो आखिरकार कारगार साबित हुआ। अमिताभ ने बड़े ही सरल शब्दों में कहा कि जैसे हम दुनिया में आने से पहले गर्भ में थे, ठीक उसी तरह कंबल के अंदर घुस जाओ। इसके बाद खर्राटे शुरू हो जाते हैं और नींद आ जाती है। उन्होंने ब्लॉग में लिखा कि इस तरीके से उन्हें जम्हाई भी आई, जिसे उन्होंने नींद आने का संकेत बताया। इसके अलावा उन्होंने जिम में वर्कआउट करने की भा बात की।

अमिताभ बच्चन ने बताया कि इन दिनों उनका वर्कआउट करने का टाइम-टेबल थोड़ा अनियमित हो गया है। जिसे सुधारने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि लगातार काम से शरीर और दिमाग दोनों थक जाते हैं, इसलिए इसे नजरअंदाज करने की बजाए अपने रूटीन को सुधारने की जरूरत है। इसलिए उन्होंने अब अपनी सेहत पर पहले से ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया है। अपनी बात को और ज्यादा स्पष्ट रूप से कहते हुए उन्होंने लिखा  'मन कहता है हां, लेकिन शरीर कहता है- ठहरो दोस्त।' उन्होंने 'डोंट लेट द ओल्ड मैन इन' यानी उस बूढ़े आदमी को अंदर मत आने दो।’ यह कहना आसान है, करना मुश्किल। फिर भी कोशिश करनी होगी और वे करेंगे।     

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood News: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की निजी जिंदगी में बड़ा बदलाव, पति से अलग होने की घोषणा

Kanika Kapoor Divorce: बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। 'बेबी डॉल' और 'चिट्टियां कलाइयां' जैसे हिट गानों से पहचान बनाने वाली कनिका कपूर ने अपने बिजनेसमैन पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने का ऐलान किया है। दोनों ने शादी के करीब चार साल बाद आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। कनिका ने बुधवार को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस खबर की जानकारी दी।

Bhojpuri Hit Song: खेसारी लाल यादव का 64 करोड़ व्यूज वाला गाना Instagram पर वायरल, 30 लाख लोगों ने बनाई Reel

इन दिनों खेसारी लाल यादव का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। साल 2022 में रिलीज हुआ यह गाना आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय है। खास बात यह है कि इस गाने को YouTube पर 64 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि Instagram पर भी इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast