Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: दिवाली पर अलर्ट मोड में रहेंगे प्रदेश के अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने जारी की एडवाइजरी

Haryana News: दिवाली पर अलर्ट मोड में रहेंगे प्रदेश के अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने जारी की एडवाइजरी

Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दिवाली पर्व के दौरान अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने और आपातकालीन तैयारियों को मजबूत करने के लिए विशेष सलाह जारी की है। त्योहार के समय पटाखों और अन्य हादसों के कारण जलने और सांस संबंधी समस्याओं के मामलों में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए उन्होंने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में बर्न-वार्ड अलग से तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। आपातकालीन केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में ब्रोंकोडायलेटर्स, ऑक्सीजन सिलेंडर और बर्न ट्रीटमेंट किट जैसी आवश्यक दवाओं व चिकित्सा आपूर्ति का पहले से ही प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा गया है।

आतिशबाजी या किसी भी प्रकार दुर्घटना के शिकार लोगों का त्वरित इलाज संभव हो सके, इसके लिए सभी सरकारी अस्पतालों में 20 से अधिक बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। दिवाली के दिन सामान्य दिनों की तुलना में सड़क हादसों, झुलसने और आंखों की चोटों की घटनाओं में इजाफा होता है, जिसे देखते हुए इमरजेंसी विभाग के अलावा नेत्र रोग (ऑप्थैल्मोलॉजी), आर्थोपेडिक और सर्जरी विभागों में भी बेड सुरक्षित रखे जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिया है कि नेत्र रोग, आर्थोपेडिक और सर्जरी विशेषज्ञों को अलर्ट मोड और ऑन-कॉल ड्यूटी पर रखा जाए ताकि पीड़ितों को तुरंत और प्रभावी इलाज मिल सके।

दिवाली के दिन किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए सरकारी और निजी, दोनों क्षेत्रों के विशेषज्ञों को तैनात रहने का आदेश जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त बर्न मरीजों के लिए पर्याप्त संख्या में स्ट्रेचर, बेड, आई/वी स्टैंड, आई/वी सोलूशन्स और एंटीबायोटिक्स की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

दिवाली पर्व के दौरान चिकित्सा कर्मियों और विशेषज्ञों को शहर से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी तथा आई और ईएनटी विशेषज्ञों की टीमें अस्पतालों में मौजूद रहेंगी। वहीं गंभीर मामलों की त्वरित देखभाल के लिए अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर और आईसीयू में भी विशेष रूप से बेड आरक्षित किए जाएंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: सीएम नायब सैनी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, लापरवाही पर अधिकारियों के वेतन काटने के आदेश

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में लोगों की शिकायतें सुनीं। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शिकायतों का समय पर समाधान करने के निर्देश दिए। एजेंडे में शामिल कुल 15 मामलों में से 11 का मौके पर ही निपटारा किया गया।

Haryana News: हरियाणा के हांसी में दर्दनाक हादसा, शेड की फाइबर प्लेट टूटने से कर्मचारी की मौत

Haryana News: हरियाणा के हांसी में एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय सोलर कंपनी कर्मचारी की जान चली गई। जींद रोड स्थित जैन राइस मिल में मंगलवार को सोलर प्लेट लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान शेड के ऊपर काम कर रहा कर्मचारी अचानक करीब 30 से 35 फीट नीचे जा गिरा। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान छोटी सातरोड निवासी बादल पुत्र रामलाल के रूप में हुई है। वह हिसार की एक सोलर कंपनी में साइड इंजीनियर के पद पर काम करता था। करीब एक साल पहले ही उसने कंपनी में नौकरी शुरू की थी

MP News: देवास में पुलिस अधिकारी की मौत के बाद CM मोहन यादव की सख्त कार्रवाई, अवैध शराब और ड्रग तस्करी के खिलाफ शुरू किया बड़ा ऑपरेशन

MP Illegal Liquor-Drug network: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीते दिन 03 नवंबर 2026 मंगलवार शाम अपने घर पर एक हाई-लेवल मीटिंग की। इस दौरान देवास में अवैध शराब के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान एक पुलिस अधिकारी की मौत के बाद अवैध शराब, ड्रग तस्करी और संगठित अपराध पर पूरे राज्य में कार्रवाई शुरू करने का फैसला किया। मीटिंग के दौरान, CM यादव ने सीनियर पुलिस अधिकारियों को पांच जिलों में चल रहे अवैध शराब नेटवर्क को खत्म करने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast