Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: 8 दिन अस्पताल में रही, मौत से लड़ी जंग... PGI से डिस्चार्ज हुई पंचकूला की मासूम, घर लौटी बिटिया

Haryana News: 8 दिन अस्पताल में रही, मौत से लड़ी जंग... PGI से डिस्चार्ज हुई पंचकूला की मासूम, घर लौटी बिटिया

Haryana News:हरियाणा के पंचकूला से राहत भरी खबर सामने आई है। राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल में कक्षा 3 के छात्र द्वारा पत्थरों से पिटाई का शिकार हुई कक्षा एक की मासूम बच्ची को चंडीगढ़ PGI से डिस्चार्ज कर दिया गया है। करीब 8 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद बच्ची अब अपने घर लौट आई है। बेटी को घर वापस देखकर माता-पिता भावुक हो गए। परिवार के लिए यह पल बड़ी राहत लेकर आया है।

जानकारी के अनुसार, पंचकूला के राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल में कक्षा 3 के एक छात्र ने कक्षा एक में पढ़ने वाली मासूम बच्ची पर पत्थरों से हमला कर दिया था। इस हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना के बाद उसे इलाज के लिए चंडीगढ़ PGI में भर्ती कराया गया था। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा था।

बच्ची की घर वापसी से परिवार ने ली राहत की सांस

करीब 8 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद बच्ची की हालत में सुधार हुआ, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। अब बच्ची अपने माता-पिता के साथ घर पहुंच गई है। बेटी को सुरक्षित घर लौटता देखकर परिवार भावुक नजर आया। पिछले कई दिनों से माता-पिता और परिजन उसकी सेहत को लेकर चिंतित थे।

स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्कूल परिसर में इस तरह की घटना होना चिंता का विषय है। अभिभावकों के मन में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब बच्ची के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद परिवार को राहत जरूर मिली है, लेकिन इस घटना ने स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत को एक बार फिर सामने ला दिया है।  

Also read: Haryana News: हरियाणा-बिहार के बीच शुरू होगी सीधी बस सेवा, जानें किन शहरों को मिलेगा फायदा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में विकास की बौछार! CM सैनी ने कुरुक्षेत्र को दिए ₹44.83 करोड़ के प्रोजेक्ट, बिजली-सेहत-सड़क सब होगा अपग्रेड

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पिपली, लाडवा और थानेसर इलाकों में 44.83 करोड़ रुपये के कई पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इन प्रोजेक्ट्स का मकसद लोकल पावर ग्रिड, हेल्थकेयर एक्सेस और शहरी सफाई को मजबूत करना है।पिपली के दौरे के दौरान, सैनी ने ऐतिहासिक नीलधारी गुरुद्वारा पिपली साहिब में माथा टेका और राज्य के लोगों के सामाजिक मेलजोल, शांति और आर्थिक खुशहाली के लिए अरदास की। उन्होंने 13.36 करोड़ रुपये के चार पूरे हो चुके प्रोजेक्ट्स का औपचारिक उद्घाटन किया

पटना में छठ पर बना इतिहास! अदाणी सीमेंट ने लगाया दुनिया का सबसे बड़ा सूप, देखने उमड़ी भीड़

Chhath Mahaparv Patna: लोक आस्था का महापर्व छठ अब बिहार के अलावा देश के दूसरे हिस्सों में भी बड़ी धूम-धाम से मनाया जाने लगा है। आप कह सकते हैं कि छठ अब एक राष्ट्रीय पर्व हो गया है। इस बीच छठ महापर्व के मौके पर अदाणी सीमेंट ने बिहार की राजधानी पटना में 25 फीट ऊंचे सूप को लगाया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा सूप है

छठ पूजा के दिन पटना में दर्दनाक हादसा, गंगा में डूबे 4 युवक, 1 का शव मिला, 3 की तलाश जारी

Chhath Puja Hadsa Ptana: बिहार की राजधानी पटना में छठ महापर्व के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पटना जिले के मिर्जापुर गांव में रविवार को तीन किशोर छठ घाट की सफाई और सजावट करते समय पुनपुन नदी में लापता हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक, आसू, सूरज और आदित्य नाम के तीनों किशोर घाट पर काम करते हुए अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast