Search KhabarFast

Press ESC to close

Protest In America:अपने ही घर में घिरे डोनाल्ड ट्रंप, महंगाई और युद्ध के खिलाफ जनता ने खोला मोर्चा

Protest In America:अपने ही घर में घिरे डोनाल्ड ट्रंप, महंगाई और युद्ध के खिलाफ जनता ने खोला मोर्चा

Protest In America: पश्चिम एशिया में एक महीने से जारी संघर्ष अभी थमा नहीं है। इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध ने जनता के सब्र का बांध तोड़ दिया है। अब अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ जनता सड़क पर उतर चुकी है। अमेरिका के कई हिस्सों में ट्रंप की ईरान युद्ध नीति के खिलाफ नो किंग्स प्रदर्शन हुआ।

इस प्रदर्शन में लाखों लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीति, बढ़ती महंगाई और ईरान के साथ जारी युद्ध के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों राज्यों के लोग मौजूद थे।

प्रदर्शन में लगाए गए नारे

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नारे भी लगाए, तख्तियां दिखाई और गाने-बजाने व नृत्य के जरिए अपना विरोध दर्ज कराया। न्यूयॉर्क सिटी में लोग मिडटाउन मैनहटन से मार्च कर रहे थे और आप्रवासन, ट्रंप प्रशासन और ईरान संघर्ष के खिलाफ पोस्टर लहरा रहे थे। इसके अलावा सैन फ्रांसिस्को में लोग एम्बारकाडेरो प्लाजा से सिविक सेंटर की ओर मार्च कर रहे थे और अमेरिकी झंडे के समर्थन में बैनर दिखा रहे थे। इतना ही नहीं सेंट पॉल, मिनेसोटा में एक बड़ी रैली हुआ। जिसमें रॉक कलाकार ब्रूस स्पिंगस्टीन ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मिनेसोटा को पूरे देश के लिए प्रेरणा बताया।

ईरान के खिलाफ युद्ध में उलझा अमेरिका

बता दें कि अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर 28 फरवरी को हमला किया था। जिसके बाद से अब तक युद्ध जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला 6 अप्रैल तक के लिए टाल दिया है। हालांकि, इजरायल का ईरान पर हमला जारी है। इजरायल हिजबुल्लाह पर भी हमला कर रहा है। दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान बातचीत के जरिए शांति बनाए रखने के लिए तैयार हो गया है लेकिन, ईरान की तरफ से इस पर आधिकारिक बयान नहीं आया है। आलम ये है कि 30वें दिन भी युद्ध जारी है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इस्लामाबाद में सजेगी बड़ी कूटनीतिक मेज, जेडी वेंस से लेकर अराघची तक...अमेरिका-ईरान के कई नेता होंगे आमने-सामने

Islamabad Diplomatic talks: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद आज वैश्विक कूटनीति का केंद्र बना हुआ है। मध्य पूर्व में छह सप्ताह चली हिंसक जंग और दो सप्ताह के विराम के बाद अब अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी शांति की दिशा में पहली औपचारिक वार्ता शुरू हो रही है।

ईरान वार्ता के बीच ट्रंप ने खोला ऊर्जा भंडार का पिटारा, दुनिया को जोड़ने के लिए बनाई नई रणनीति

US Oil and Gas Reserves: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति में आई कमी को देखते हुए दुनिया के तेल आयातक देशों को अमेरिकी तेल और गैस खरीदने का खुला आमंत्रण दिया है।

US Israel Iran War: ‘हम ज़्यादा बातचीत नहीं कर रहे हैं’ ईरान के साथ शांति वार्ता के बीच ट्रंप ने फिर दी धमकी

US Israel Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए जेडी वैंस द्वारा टीम का नेतृत्व करने पर कहा, "मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। वे (ईरान) सैन्य रूप से पराजित हो चुके हैं, और अब हम खाड़ी को खोलने जा रहे हैं, चाहे वे साथ हों या न हों। अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम इसे खत्म कर देंगे, किसी न किसी तरह से। सब कुछ ठीक चल रहा है। ईरान की नौसेना और वायुसेना खत्म हो चुकी है, साथ ही सभी एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम, नेता और पूरी जगह भी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast