Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली में फ्री बिजली का नया नियम, सब्सिडी के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रक्रिया

दिल्ली में फ्री बिजली का नया नियम, सब्सिडी के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रक्रिया

Delhi Electricity Subsidy: दिल्ली में मुफ्त बिजली पाने का नियम अब बदलने जा रहा है। अब घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी के लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए दिल्ली सरकार दिसंबर के पहले हफ्ते में एक खास पोर्टल लॉन्च करेगी।सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, पोर्टल शुरू होने के बाद उपभोक्ताओं को जरूरी दस्तावेजों के साथ रजिस्टर करना होगा। सब्सिडी चुनने के लिए एक महीने का समय मिलेगा।

हर साल करना होगा आवेदन

सबसे बड़ा बदलाव ये है कि अब सब्सिडी हर साल नए सिरे से लेनी होगी। जो उपभोक्ता हर साल आवेदन नहीं करेगा, उसे मुफ्त बिजली का फायदा नहीं मिलेगा।वेरिफिकेशन के लिए बिजली वितरण कंपनियां (DISCOM) उपभोक्ता के बिजली कनेक्शन नंबर और आधार का इस्तेमाल करेंगी।

अभी क्या है नियम

फिलहाल दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वालों को पूरी तरह मुफ्त बिजली मिलती है। वहीं, 201 से 400 यूनिट तक इस्तेमाल करने वालों को 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलती है, जो अधिकतम 800 रुपये तक है।ये योजना 2022 में शुरू हुई थी, जिसमें सिर्फ आवेदन करने वालों को ही सब्सिडी मिलती है।

Also read: Earthquake News: नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप, भारत के कई राज्यों में महसूस हुए झटके

सरकार पर बढ़ रहा है बोझ

पिछले 10 सालों में दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या करीब 40% बढ़कर 73 लाख से ज्यादा हो गई है। इसमें 84.1% घरेलू उपभोक्ता हैं।इसी वजह से सरकार का सब्सिडी बिल भी दोगुने से ज्यादा बढ़ गया है। फरवरी 2026 तक सब्सिडी के लिए आवंटित राशि 4037.63 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सरकार ने 3500 करोड़ रुपये रखे हैं। CAG की रिपोर्ट में भी कहा गया है कि इस योजना का फायदा जरूरतमंद और वंचित वर्गों तक ठीक से नहीं पहुंच पाया, बल्कि ज्यादा बिजली खर्च करने वाले लोग इसका ज्यादा लाभ उठा रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Earthquake News: नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप, भारत के कई राज्यों में महसूस हुए झटके

Earthquake News: नेपाल के कोशी प्रांत में मंगलवार सुबह 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप सुबह करीब 7:02 बजे लेलेप के पास आया। नेपाल में आए भूकंप का असर भारत के कुछ हिस्सों में भी देखने को मिला। इसके अलावा भूटान और बांग्लादेश में भी झटके महसूस किए जाने की खबरें सामने आई हैं। चीन के कुछ इलाकों से भी ऐसी सूचनाएं मिली हैं।

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर देशभर में आस्था का सैलाब, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

Kartik Purnima 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में इस पर्व को निस्वार्थ सेवा, श्रद्धा, विश्वास और सकारात्मकता का प्रतीक बताया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि पवित्र स्नान, दान-पुण्य और दीपदान की परंपरा लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast