Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा BJP OBC मोर्चा में नई नियुक्तियां, अर्चना गुप्ता ने घोषित की प्रदेश टीम

Haryana News: हरियाणा BJP OBC मोर्चा में नई नियुक्तियां, अर्चना गुप्ता ने घोषित की प्रदेश टीम

Haryana News: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ओबीसी मोर्चा के संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश स्तर पर नई नियुक्तियां की हैं। इसी कड़ी में गुरुग्राम के श्याम सुंदर करगवाल को भाजपा ओबीसी मोर्चा, हरियाणा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों और जिला अध्यक्षों की भी नियुक्तियां की गई हैं।

भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने इन नियुक्तियों की घोषणा की है। संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने का उद्देश्य मोर्चे के कामकाज को गति देना और प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करना बताया गया है।

आगामी चुनावों को लेकर संगठन मजबूत करने पर जोर

पार्टी की ओर से की गई इन नियुक्तियों को जमीनी स्तर पर संगठन का विस्तार करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इसके तहत जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर रहेगा। आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने और ओबीसी समाज के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए काम करेगी।

श्याम सुंदर करगवाल को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद गुरुग्राम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: नगर निकायों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, राजस्व बढ़ाने और डिजिटल सेवाओं के विस्तार की तैयारी

Haryana News: हरियाणा सरकार नगर निकायों को आत्मनिर्भर, जवाबदेह और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली स्थानीय सरकारों के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए शहरों में सफल कार्यप्रणालियों को दूसरे निकायों तक पहुंचाने, राजस्व के नए स्रोत तलाशने, डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने और जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने सोमवार को गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में यह बात कही।

भारत से ढाका लौटना चाहती हैं शेख हसीना, बांग्लादेश सरकार के सामने रखी ये मांग

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत में दो साल से अधिक समय बिताने के बाद स्वदेश लौटने की तारीख तय कर दी है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हसीना 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटना चाहती हैं। यह तारीख बांग्लादेश के विजय दिवस की है, जिसे 1971 में पाकिस्तान से आजादी की लड़ाई में जीत की याद में मनाया जाता है। हसीना ने बांग्लादेश सरकार से दिल्ली से ढाका तक की यात्रा के लिए राष्ट्रीय विमानन कंपनी बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस का विमान उपलब्ध कराने और जरूरी यात्रा दस्तावेजों की व्यवस्था करने की अपील की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast