Search KhabarFast

Press ESC to close

मोबाइल कैमरा क्लीनिंग में न करें ये गलती, खराब हो सकता है लेंस; यहां जानें सही तरीका

मोबाइल कैमरा क्लीनिंग में न करें ये गलती, खराब हो सकता है लेंस; यहां जानें सही तरीका

Smartphone Camera Lens Cleaning: आजकल ज्यादातर लोग अपने स्मार्टफोन के कैमरा लेंस को साफ करने के लिए अपनी टी-शर्ट, कुर्ते या किसी भी कपड़े का इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन यह आम गलती आपके फोन के कैमरे को धीरे-धीरे खराब कर सकती है। फोन का कैमरा लेंस बहुत संवेदनशील होता हैं और इन पर लगी एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग आसानी से प्रभावित हो सकती है।

सामान्य कपड़ों में सूक्ष्म धूल के कण, डिटर्जेंट के अवशेष और खुरदुरे फाइबर होते हैं, जो लेंस पर माइक्रो-स्क्रैच बना देते हैं। शुरुआत में ये खरोंचें नजर नहीं आतीं, लेकिन समय के साथ फोटो और वीडियो में धुंधलापन, लाइट फ्लेयर या ब्लर इफेक्ट बढ़ने लगता है। यानी T-शर्ट या रूमाल जैसे कपड़े लेंस को साफ करने की जगह और गंदा या डैमेज कर सकते हैं। 

फोन का कैमरा साफ करने का सही तरीका 

टेक विशेषज्ञों के अनुसार, फोन के कैमरा लेंस को साफ करने के लिए हमेशा माइक्रोफाइबर क्लॉथ (जैसे चश्मे या लैपटॉप स्क्रीन साफ करने वाला कपड़ा) का इस्तेमाल करें। यह कपड़ा मुलायम और लिंट-फ्री होता है, जो धूल को हटा देता है। फोन का कैमरा साफ करने के लिए पहले हल्के ब्रश या ब्लोअर से सूखी धूल हटाएं, फिर गोलाकार गति में माइक्रोफाइबर क्लॉथ से साफ करें। अगर ग्रीस या फिंगरप्रिंट जमा हो तो थोड़ा लेंस क्लीनिंग सॉल्यूशन (आई ग्लास क्लीनर) कपड़े पर लगाकर इस्तेमाल करें, लेकिन कभी भी तरल सीधे लेंस पर न डालें।

गलतियां जो कभी न करें

1. टी-शर्ट, टिश्यू पेपर या पेपर टॉवल का इस्तेमाल 

2. ज्यादा दबाव डालकर रगड़ना 

3. घरेलू क्लीनर या पानी सीधे लगाना 

4. गंदे कपड़े से सफाई करना

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Ferrari की पहली इलेक्ट्रिक कार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 382 करोड़ में हुई नीलामी; जानें किसने खरीदी कार

Ferrari की पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार ‘Luce’ ने नीलामी में नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस खास कार को अमेरिका के कैलिफोर्निया में आयोजित एक चैरिटी ऑक्शन में 4 करोड़ डॉलर यानी करीब ₹382.44 करोड़ में बेचा गया।

Hyundai Tucson से लेकर Skoda-Volkswagen की नई साझेदारी तक, भारत में ऑटो सेक्टर में बड़े बदलाव

भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में आने वाले समय में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Hyundai ने अपनी नई 2027 Tucson की पहली झलक दिखाई है, वहीं Skoda भारत में नए स्थानीय पार्टनर की तलाश को इस साल पूरा करने की तैयारी में है।

YouTube ने बदला व्यू काउंटिंग का फॉर्मूला, हर क्रिएटर पर पड़ेगा सीधा असर; जानिए नया नियम

YouTube View Counting Rule Change: YouTube ने अपने प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक व्यूज़ की गिनती करने का तरीका बदलने का फैसला किया है। हालांकि Google के स्वामित्व वाले इस प्लेटफॉर्म ने पहले कभी यह खुलासा नहीं किया कि वह व्यूज़ की गिनती कैसे करता था, लेकिन TechCrunch के अनुसार, आमतौर पर यह माना जाता था कि किसी वीडियो को कम से कम 30 सेकंड तक देखने के बाद ही व्यू गिना जाता था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast