VIVO New Launch : VIVO ने अपना शानदार 10,000 MAH बैटरी वाला नया Vivo Y600 लॉन्च कर दिया हैं। इस फ़ोन में बेहतर ड्यूरेबिलिटी और वॉटर रेसिस्टेंस की सुविधा दी गई हैं। वहीं कंपनी ने इस फ़ोन के विषय में बताया की इसमें मिलिट्री ग्रेड की ड्यूरेबिलिटी मिलती है। जिससे यह फ़ोन और भी शानदार और दमदार भी हो जाता हैं। आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में।
VIVO ने Y सीरीज का लेटेस्ट फ़ोन Vivo Y600 लॉन्च कर दिया
VIVO ने Y सीरीज का लेटेस्ट फ़ोन Vivo Y600 लॉन्च कर दिया हैं। बेहतर ड्यूरेबिलिटी को लेकर इसकी चर्चा हैं वहीं इस फ़ोन को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया गया था। अगर भारत की बात करें तो इस महीने के शुरुआत से ही यह भारतीय बाजारों में आ चुका हैं। बता दें की Vivo Y600 में कंपनी ने 10,000 MAH की बैटरी दी हैं। और कंपनी ने इस डिवाइस ने मिलिट्री ग्रेड के सात स्टैंडर्ड बेंचमार्क को हासिल किया है। यह एक ड्रॉप रेसिस्टेंस स्ममार्टफोन है, जिसको 1 मीटर की ऊंचाई से गिराकर भी टेस्ट किया जा चुका है। वहीं Vivo Y600 में IP69 रेटिंग दी गई है, जिसके दम पर फ़ोन हाई टेम्प्रेचर का सामना भी कर सकता है। साथ ही हाई प्रेशर वॉटर जेट्स की मार भी झेल सकता हैं। इसके अलावा ये फ़ोन 24 घंटे पानी का भी सामना कर सकता हैं।
Also read: 59 हजार रुपये से शुरू, इन 5 बाइक्स की सबसे ज्यादा डिमांड, देखें कीमत और फीचर
Vivo Y600 में हैं ये दमदार फीचर्स
Vivo Y600 में 6.83-inch 1.5K डिस्प्ले दिया है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा। इस डिस्प्ले को SGS सर्टिफिकेट दिया गया है , जो लो ब्लू लाइट को कम करता हैं। वहीं इस फ़ोन में Vivo Y600 में MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट दिया है।इसमें 6GB/8GB LPDDR4X रैम दी है। वहीं स्टोरेज के भी दो ऑप्शन मिलते हैं। इसके साथ-साथ Vivo Y600 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर है। इसमें IMX852 सेंसर दिया गया है और f/1.8 अपर्चर मिलता है। इसके कीमत की अगर बात करें तो Vivo Y600 को चार वेरिएंट में पेश किया है। इसको चीन में लॉन्च किया है और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1999 युआन (करीब 28,495 रुपये) है।