Search KhabarFast

Press ESC to close

खामेनेई के अंतिम संस्कार में उठी ट्रंप की मौत की मांगें, अमेरिका के खिलाफ लगे नारे

खामेनेई के अंतिम संस्कार में उठी ट्रंप की मौत की मांगें, अमेरिका के खिलाफ लगे नारे

Aayatollah Khamenie Funeral:ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई। उनके अंतिम संस्कार में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। कई देशों के प्रतिनिधि भी वहां पहुंच रहे हैं।

वहीं, अपने पू्र्व सुप्रीम लीडर को खोने का गम ईरान के लोगों में है। साथ ही लोगों में अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ नारे लगा रहे हैं। इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप की मौत की मांग की।

लोगों ने पोस्टर लेकर लगाए नारे

अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में लोगों डोनाल्ड ट्रंप की मौत की मांग की। जहां ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या की मांग वाले बैनर, पोस्टर और ग्रैफिटी भी दिखाए गए थे। यह बयान तब आया जब तेहरान हाल के उस युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए वाशिंगटन के साथ बातचीत कर रहा है। जिसने ग्लोबल एनर्जी सप्लाई में रुकावट डाली है।    

Also read: जानलेवा इबोला वायरस से कांगो में हाहाकार, 24 घंटे में दर्ज हुए 72 नए केस, मौत का आंकड़ा 181 पहुंचा

अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़

खामेनेई के अंतिम संस्कार में 97 साल के शिया धर्मगुरु अयातुल्ला जफर सोभानी ने तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में अली खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों के लिए जनाजे की नमाज पढ़ाई। वहां मौजूद लोगों में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, पार्लियामेंट स्पीकर मोहम्मद बाघेर कलीबाफ, रिवोल्यूशनरी गार्ड के चीफ जनरल अमहद वहीदी, कुद्स फोर्स के कमांडर इस्माइल कानी और खामेनेई के बेटे मसूद, मेसम और मुस्तफा शामिल थे। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

म्यांमार से भाग रहे 500 से ज्यादा रोहिंग्या लापता, समुद्र में दो नावें डूबने की आशंका

म्यांमार में जारी हिंसा के बीच एक बड़ी मानवीय त्रासदी की आशंका जताई जा रही है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की दो एजेंसियों के अनुसार, म्यांमार से जान बचाकर भाग रहे 500 से ज्यादा लोगों के समुद्र में लापता होने की खबर है।

फ्रांस में गर्मी के कारण बंद हुए परमाणु रिएक्टर, क्या भारत में भी है ऐसा खतरा?

यूरोप में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब बिजली उत्पादन पर भी दिखाई देने लगा है। फ्रांस में इस सप्ताह तीन परमाणु रिएक्टरों को बंद करना पड़ा, जबकि कई अन्य रिएक्टरों का उत्पादन भी कम कर दिया गया।

रघुराम राजन को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अहम टास्क फोर्स में मिली जगह, मौद्रिक नीति की करेंगे समीक्षा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की एक महत्वपूर्ण टास्क फोर्स में शामिल किया गया है। राजन के साथ दिल्ली में जन्मे अर्थशास्त्री राज चेट्टी और माइक्रोसॉफ्ट की अधिकारी आशा शर्मा को भी अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अलग-अलग समितियों में नियुक्त किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast