Search KhabarFast

Press ESC to close

खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाब, 100 से ज्यादा देशों को प्रतिनिधि होने जा रहे शामिल

खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाब, 100 से ज्यादा देशों को प्रतिनिधि होने जा रहे शामिल

Ayatullah Ali Khamenei Funeral: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातु्ल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की कार्रवाई शुरू हो गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अंतिम विदाई देने के लिए एक करोड़ से ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद जताई गई है। इसके अलाला 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल होने के लिए तेहरान पहुंच रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के दौरान हुए एक हवाई हमले में 86 वर्षीय अयातु्ल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार के कुछ सदस्यों की मौत हो गई थी।

ताबूत में रखा गया पार्थिव शरीर

अयातुल्ला अली खामेनेई के पार्थिव शरीर को तेहरान में कांच के ताबूत में रखा गया है। जहां बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान लोग भावुक भी नजर आए। लोगों ने हम सब एक हैं, बदला लेंगे के नारे लगाए। कई शोकाकुल लोग बैनर और झंडे लेकर अंतिम दर्शन करने पहुंचे। पूरे तेहरान में खामेनेई की तस्वीर के पोस्टर लगाए गए हैं। शिया परंपरा के मुताबिक कई लोगों ने शोक प्रकट करते हुए अपनी छाती पीटी।

खामेनेई के परिवार के मृतकों का भी अंतिम संस्कार

ग्रैंड मोसल्ला में बनाए गए मंच को उसी शैली में तैयार किया गया, जहां खामेनेई पहले अपना संबोधन दिया करते थे। यह स्थान कथित तौर पर उस इजरायली हवाई में नष्ट हो गया था। जिसमें उनके परिवार के कुछ सदस्यों की जान चली गई थी। खामेनेई के ताबूत के ऊपर उनकी काली पगड़ी रखी गई थी। जिसे पैंगबर मोहम्मद का वशंज होने का प्रतीक माना जाता था। उनके परिवार के अन्य सदस्यों के जनाजे भी वहीं रखे गए हैं।            

Also read: एक बार फिर सड़कों पर उतरी ईरान की जनता, विदेश मंत्रालय के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी

भारत के प्रतिनिधि हुए शामिल  

खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की तरफ से बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने शिरकत की। अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया। हालिया संघर्ष में जाने गंवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।  
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

म्यांमार से भाग रहे 500 से ज्यादा रोहिंग्या लापता, समुद्र में दो नावें डूबने की आशंका

म्यांमार में जारी हिंसा के बीच एक बड़ी मानवीय त्रासदी की आशंका जताई जा रही है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की दो एजेंसियों के अनुसार, म्यांमार से जान बचाकर भाग रहे 500 से ज्यादा लोगों के समुद्र में लापता होने की खबर है।

फ्रांस में गर्मी के कारण बंद हुए परमाणु रिएक्टर, क्या भारत में भी है ऐसा खतरा?

यूरोप में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब बिजली उत्पादन पर भी दिखाई देने लगा है। फ्रांस में इस सप्ताह तीन परमाणु रिएक्टरों को बंद करना पड़ा, जबकि कई अन्य रिएक्टरों का उत्पादन भी कम कर दिया गया।

रघुराम राजन को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अहम टास्क फोर्स में मिली जगह, मौद्रिक नीति की करेंगे समीक्षा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की एक महत्वपूर्ण टास्क फोर्स में शामिल किया गया है। राजन के साथ दिल्ली में जन्मे अर्थशास्त्री राज चेट्टी और माइक्रोसॉफ्ट की अधिकारी आशा शर्मा को भी अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अलग-अलग समितियों में नियुक्त किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast