Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 6 July 2026: दिल्ली से लेकर बिहार तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 24 घंटे भारी

Kal Ka Mausam 6 July 2026: दिल्ली से लेकर बिहार तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 24 घंटे भारी

Kal Ka Mausam 6 July 2026: देशभर में मानसून एक्टिव हो चुका है। मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने तेज बारिश के साथ तेज रफ्तार हवा की चेतावनी दी है।

दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और चंडीगढ़ में रविवार को बादल छाए रहेंगे। कई ईलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

बिहार-झारखंड के मौसम का हाल

बिहार में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभवना जताई गई है। झारखंड के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश का अनुमान है। जिसके कारण जलभराव की स्थिति बन सकती है।

गुजरात-राजस्थान के मौसम का हाल

राजस्थान के भी कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, गुजरात और सौराष्ट्र में तेज मानसून का असर बना हुआ है। इसके अलावा तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।  

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। इन राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से नदी-नालों के पास न जाने और यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लेने की सलाह दी है।    

Also read: मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, लश्कर से जुड़े 23 लोग आतंकी घोषित; लिस्ट की गई जारी

दक्षिण भारत का मौसम

वहीं, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी अगले 24 घंटे तक मानसून सक्रिय रहेगा। तटीय राज्य कर्नाटक, केरल, गोवा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सो में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं और गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र किनारे नहीं जाने की सलाह दी है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 25 August 2026: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 25 August 2026: देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग आईएमडी ने 25 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

ब्राजील कैसे बना चीनी का सबसे बड़ा बाजार, 150 देशों में होती है सप्लाई; भारत कितने नंबर पर

Sugar Production:देशभर में बढ़ती चीनी की कीमत ने लोगों को हैरान कर दिया है। लगभग पिछले कुछ महीनों में चीनी के दाम 24 फीसदी बढ़ गए है। कई जगहों पर चीनी के दाम 70 रुपए प्रति किलो है। अचानक बढ़ी चीनी की कीमत के पीछे अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। इस बीच ब्राजील से चीनी की पहली खेप 15 अक्टूबर ततक भारत आएगी।

उम्मीदवार के लिए बड़ा मौका...UPSC ने निकाली केंद्र सरकार में 80 पदों पर सीधी भर्ती, यहां देखें आवेदन से जुड़ी डिटेल्स

UPSC Direct Recruitment: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को केंद्र सरकार में 80 पदों पर ‘सीधी भर्ती’ के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए। इच्छुक उम्मीदवार 22 अगस्त से 11 सितंबर तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast