Delimitation Bill: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में परिसीमन बिल को लेकर DMK की अहम बैठक हुई। मुख्यमंत्री और DMK प्रमुख एमके स्टालिन ने यह बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद पार्टी ने परिसीमन बिल का समर्थन करने का ऐलान किया है।
एमके स्टालिन ने कहा कि DMK की न्यायसंगत परिसीमन की मांग मान ली गई है। ऐसे में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का रास्ता साफ करने के लिए पार्टी इस बिल का समर्थन करेगी।
परिसीमन पर क्या बोले दयानिधि मारन?
DMK सांसद दयानिधि मारन ने कहा कि तमिलनाडु और दूसरे दक्षिणी राज्यों ने परिवार नियोजन की नीति का ईमानदारी से पालन किया है। ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण करने वाले राज्यों को परिसीमन के नाम पर सजा नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि DMK की मांग को इस तरह लागू किया गया है कि हर राज्य में 50 फीसदी सीटें बढ़ाई जा रही हैं। इससे राज्यों के बीच मौजूदा अनुपात बरकरार रहेगा और किसी राज्य को नुकसान या फायदा नहीं होगा। मारन ने महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का स्वागत करते हुए कहा कि तमिलनाडु स्थानीय निकाय चुनावों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने वाला देश का पहला राज्य था।
दयानिधि मारन का कांग्रेस पर हमला
परिसीमन के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए दयानिधि मारन ने कहा कि कांग्रेस को समझना चाहिए कि पीठ में छुरा घोंपने वाले कौन हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस 'इस्तेमाल करो और फेंको' की नीति अपनाती है। मारन ने सवाल उठाया कि आखिर कांग्रेस चाहती क्या है, जबकि DMK ने अपना रुख नहीं बदला है। उन्होंने 1971 के परिसीमन का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय तमिलनाडु में 41 सीटें थीं, जिन्हें कांग्रेस ने घटाकर 39 कर दिया था। उन्होंने कहा कि अब देशभर में सीटें 50 फीसदी बढ़ने से तमिलनाडु की हिस्सेदारी कम नहीं होगी, बल्कि मौजूदा अनुपात बना रहेगा। DMK ने इसी आधार पर बिल का समर्थन करने का फैसला लिया है।
Also read: Kal Ka Mausam 28 Nov 2026: देश के 8 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, हरियाणा पंजाब यूपी में कोहरे का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान