Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 28 Nov 2026: देश के 8 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, हरियाणा पंजाब यूपी में कोहरे का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam 28 Nov 2026: देश के 8 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, हरियाणा पंजाब यूपी में कोहरे का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

 

Kal Ka Mausam 28 Nov 2026: देश के कई राज्यों में कल 28 नवंबर को मौसम बदलने वाला है। कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है वहीं उत्तर भारत के हरियाणा पंजाब दिल्ली समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से किसानों को भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

वहीं, उत्तर भारत में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा सुबह की मुश्किलें बढ़ा सकता है। राजस्थान के पूर्वी इलाकों में शीतलहर चलने की आशंका है। ऐसे में कहीं बारिश और तेज हवाएं तो कहीं कोहरा और गिरता तापमान लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।

जानिये कहां कहां होगी तेज बारिश ?
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक कल यानि 28 नवंबर को दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश और आसमानी तेज हवाएं चलने की संभावना है। जिसमें  आंध्र प्रदेश, केरल और माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी में तेज बारिश की संभावना है। इन राज्यों में मध्यम से तेज आंधी और मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा।

कहां कहां पर है शीतलहर का अलर्ट ?
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, यूपी, राजस्थान में मौसम साफ रहेगा। इन राज्यों में कोहरे और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इन राज्यों में किसानों को भी अपनी फसलों में समय पर पानी देने के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-यूपी-बिहार में कल का मौसम

राजधानी दिल्ली में शनिवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है, लेकिन सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। कुछ इलाकों में घना कोहरा भी परेशानी बढ़ा सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश में सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दृश्यता कम रहने की आशंका है। इधर बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है। सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रहेगा।

Also read: ठंड में ठिठुरा श्रीनगर, हवा हुई जहरीली! दिल्ली से 3 गुना ज्यादा AQI, माइनस 2 डिग्री पहुंचा पारा


पंजाब हरियाणा हिमाचल में कल का मौसम

पंजाब के कुछ इलाकों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाने की आशंका है। मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कम दृश्यता को लेकर चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शनिवार को घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में कोहरे का असर 30 नवंबर तक बने रहने की संभावना है। हरियाणा के कुछ हिस्सों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने हरियाणा के साथ चंडीगढ़ और दिल्ली में भी घने कोहरे की चेतावनी दी है। कम दृश्यता के कारण सुबह के समय सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। खासकर दिल्ली-एनसीआर से आने-जाने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा?
राजस्थान (28 नवंबर-शीतलहर का अलर्ट): राजस्थान में शनिवार को सर्दी का असर और बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की आशंका जताई है। सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट के चलते ठिठुरन बढ़ सकती है। किसानों और आम लोगों को ठंड के प्रभाव को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: केजरीवाल के 'शीशमहल' में ऐसा क्या है? आज जनता के लिए खुला, मंत्री बोले- हर चीज का बिल मौजूद

Delhi News: दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास को लेकर चर्चित 'शीशमहल' आज से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। इस दौरान दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा भी मौके पर मौजूद रहे। सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य जनता को शीशमहल की वास्तविक स्थिति और वहां मौजूद सुविधाओं से रूबरू कराना है।

Kal Ka Mausam 28 November: दक्षिण में बारिश की आफत, दिल्ली-UP-हरियाणा समेत उत्तर भारत में कोहरे की चादर; 28 नवंबर के लिए IMD का बड़ा अलर्ट

28 November Weather Update: नवंबर का महीना खत्म होने में कुछ ही दिन बचे है। लेकिन इस बीच, देशभर में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे है। एक तरफ, जहां दक्षिण भारत में आंधी-बारिश के आसार बन रहे है। साथ ही, तेज हवाओं का दौर भी जारी है। तो वहीं, दूसरी तरफ उत्तर भारत में ठिठुरन वाली ठंड के साथ घने कोहरे का साया छाया हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने लेटेस्ट बुलेटिन में देश के बदलते मौसम को लेकर अलर्ट किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast