Weather Update: कोहरे की चपेट में दिल्ली-NCR, विजिबिलिटी जीरो होने से कई फ्लाइट्स में देरी

Weather Update: कोहरे की चपेट में दिल्ली-NCR, विजिबिलिटी जीरो होने से कई फ्लाइट्स में देरी

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में लगातार तीसरे दिन सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। इसी वजह से विजिबिलिटी बिल्कुल जीरो हो गई है। दिल्ली के आसमान पर छाए घने कोहरे का उड़ान सेवाओं पर जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है। जिस वजह से दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स डिले कर दी गई हैं।

इससे पहले कल शनिवार को भी कोहरे की वजह से कई फ्लाइट्स में देरी हुई थीं। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। बता दें, आज रविवार सुबह घरों से बाहर निकल रहे लोगों को कोहरे की सफेद चादर ही नजर आ रही है। जिस वजह से ड्राइवरिंग करते समय लोगों को 10मीटर से अधिक दूर की सड़कें भी दिखाई नहीं दे रही है। तो वहीं, IMD की मानें तो 10जनवरी तक न्यूनतम तापमान 5से 9डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

कई फ्लाइट्स में हुई देरी 

दिल्ली के आसमान पर छाए घने कोहरे का उड़ान सेवाओं पर जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है। जिस वजह से दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स डिले कर दी गई हैं। इससे पहले कल शनिवार को भी कोहरे की वजह से कई फ्लाइट्स में देरी हुई थीं। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

आलम यह रहा कि विभिन्न दिशाओं से दिल्ली आने वाली कई उड़ानों को अलग-अलग जगह डाइवर्ट करना पड़ा। तो वहीं, एयरपोर्ट से उड़ने वाली फ्लाइट से जुड़ी कई उड़ानें या तो रद करनी पड़ी या फिर उनके प्रस्थान में घंटों की देरी हुई।

ट्रेनें भी चल रहीं लेट

घने कोहरे का असर सिर्फ उड़ान सेवाओं पर ही नहीं, बल्कि कई ट्रेनें भी कोहरे के कारण लेट चल रही हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर आने वाली कई ट्रेनें कोहरे के कारण लेट चल रही हैं। जिल वजह से यात्रियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्‍ली में कड़कड़ाती ठंड के साथ कोहरा

मौसम विभाग की मानें तो कड़कड़ाती ठंड के बीच दिल्‍ली में आज 'बेहद घना कोहरा' छाया रहेगा। ऐसे में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बता दें, आज दिल्‍ली में न्‍यूनतम तापमान 10डिग्री और अधिकतम तापमान 18डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक दिल्‍ली में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। जिसके साथ घना कोहरा भी देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को सीजन का सबसे घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली के पालम स्टेशन पर 0मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई है। तो वहीं, सफदरजंग में 50मीटर तो कई जगह 10मीटर दूर देख पाना संभव नहीं हो पा रहा था। ऐसे में सड़कों पर गाड़ियों को पार्किंग लाइट ऑन कर चलना पड़ा।

कैसा है दिल्ली-NCR की हवा?

इतनी ठंड और कोहरे के साथ दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 6बजे दिल्ली में AQI 377दर्ज की गई। वहीं शनिवार सुबह 6बजे ये AQI 385दर्ज किया गया थाय़

Leave a comment