Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: रोहिणी में एक व्यक्ति की हत्या, बाथरूम से मिला खून से लथपथ शव

Delhi News: रोहिणी में एक व्यक्ति की हत्या, बाथरूम से मिला खून से लथपथ शव

Rohini Murder: राजधानी दिल्ली के रोहिणी जिले के बेगमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, सेक्टर-24 स्थित एक फ्लैट में 59 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है, मृतक की पहचान सुरेश कुमार राठी के रूप में हुई है, जो दिल्ली जल बोर्ड में कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3:30बजे थाना बेगमपुर में एक PCR कॉल प्राप्त हुई, जिसमें कॉलर ने सूचना दी कि “मेरे पिता का मर्डर हो गया है,  सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और देखा कि एक व्यक्ति का शव बाथरूम में पड़ा मिला, कॉलर की पहचान अंकुर राठी के रूप में हुई, जो मृतक सुरेश राठी के पुत्र हैं, अंकुर ने बताया कि उनके पिता दो दिनों से घर नहीं लौटे थे और फोन कॉल्स का जवाब नहीं दे रहे थे, शक होने पर वे सेक्टर-24स्थित फ्लैट पहुंचे, जो अंदर से बंद था, अपने घर से चाबी लाकर जब उन्होंने दरवाज़ा खोला, तो अंदर पिता को मृत अवस्था में पड़े थे।

मौके पर पहुंची क्राइम टीम और FSL टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, पुलिस के अनुसार, मृतक के गले के दाहिने हिस्से पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए हैं, शव को पोस्टमार्टम के लिए SGM अस्पताल भेज दिया गया है, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक सुरेश कुमार राठी (59) अपनी पत्नी अनीता राठी (55) से अलग रहते थे और समय-समय पर इस फ्लैट में आते थे, फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है,इस मामले में थाना बेगमपुर में FIR दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast