Search KhabarFast

Press ESC to close

कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये विशेष उपाय, घर बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा

कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये विशेष उपाय, घर बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा

Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा को हिन्दू धर्म में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हर साल कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाती है। ये दिन धार्मिक दृष्टि से शुभ और पुण्यदायी होती है। माना जाता है कि इस दिन देवता स्वर्ग से पृथ्वी लोक पर आकर गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। इसलिए, इस तिथि को देवों की दिवाली यानी देव दीपावली के भी नाम से जाना जाता है।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान, दीपदान और दान-पुण्य का विशेष महत्व है ऐसा कहा जाता है कि इस दिन स्नान और दीपदान करने से पापों का नाश होता है। मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण किया था और भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। इस बार कार्तिक पूर्णिमा का ये त्योहार 5 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा।  इस दिन कुछ खास उपायों को करने से भी मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं आप कौन-कौन से उपाय इस दिन कर सकते हैं?

दान करें

कार्तिक पूर्णिमा के दिन भोजन, वस्त्र या कंबल दान करना शुभ माना जाता है। ये पितरों की आत्मा को शांति देता है और आपके जीवन से आर्थिक संकट दूर करता है। साथ ही, इस उपाय को करने से पिछले जन्मों के पाप भी धुल जाते हैं और घर में लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

तुलसी की पूजा करें

कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी के पौधे को गंगाजल से स्नान कराएं। इसके बाद उस पर घी का दीपक जलाएं। तुलसी माता को लाल या पीले फूल चढ़ाएं और 'ऊं नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करें। इससे घर की नकारात्मकता समाप्त होती है और सुख-शांति बनी रहती है।

श्रीकृष्ण के मंत्रों का जाप

कार्तिक पूर्णिमा का दिन बहुत ही दिव्य होता है, इसलिए पूरे दिन दामोदर महामंत्र या हरे कृष्ण महामंत्र का जाप करें। माना जाता है कि इन मंत्रों के जाप से मन की अशुद्धियां दूर होती हैं और मन शांत रहता है। साथ ही, आसपास की ऊर्जा सकारात्मक रहती है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Tomorrow 14 May 2026, Kal Ka Rashifal: मेष, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा बुधवार का दिन, पढ़ें सभी राशियों का हाल

Horoscope Today 14 May  2026, Kal Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 14 मई 2026, वीरवार बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में दिन शानदार रहेगा। वहीं सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। आए इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

Horoscope Tomorrow 15 May 2026, Kal Ka Rashifal: वृश्चिक और मीन राशि को बरतनी होगी सावधानी, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल

Horoscope Tomorrow 15 May 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, कल का दिन यानि 15 मई 2026 शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी

दुनिया का सबसे अनोखा आइलैंड, जहां सिर्फ महिलाओं को रहने की मिलती है इजाजत

दुनिया में कई खूबसूरत और अनोखी जगहें हैं, लेकिन फिनलैंड के पास बाल्टिक सागर में स्थित “सुपर शी आइलैंड” अपनी खास पहचान रखता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast