Search KhabarFast

Press ESC to close

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में हुआ जोरदार ब्लास्ट, 12 घायल और 1 की हालत गंभीर

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में हुआ जोरदार ब्लास्ट, 12 घायल और 1 की हालत गंभीर

Pakistan Blast: पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में अचानक की जोरदार ब्लास्ट हुआ। यहां पर बेसमेंट में धमाके के बाद लगभग 12 लोग घायल हो गए। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के बेसमेंट कैफेटेरिया में गैस सिलेंडर फट गया। इसकी वजह से इमारत में ये ब्लास्ट हुआ। सोशल मीडिया पर विस्फोट का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सुप्रीम कोर्ट की इमारत को हुई मामूली क्षति नजर आ रही है।

कर्मचारियों को निकाला गया सुरक्षित

कहा ये जा रहा है कि विस्फोट अदालत परिसर की निचली मंजिलों तक गूंज उठा, जिससे इमारत के अंदर दहशत फैल गई। रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट के बाद वकीलों और अदालत के कर्मचारियों को इमारत से बाहर निकाला गया और बाहर खुले इलाकों में सुरक्षित ले जाया गया।

कैसे हुआ ये ब्लास्ट?

इस्लामाबाद के महानिरीक्षक अली नासिर रिजवी ने एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया कि सुप्रीम कोर्ट कैंटीन में सुबह 10:55 बजे गैस विस्फोट हुआ।  उन्होंने कहा कि 12 लोग घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि ये एक गैस सिलेंडर का विस्फोट था जो तब हुआ जब तकनीशियन एक एयर कंडीशनिंग संयंत्र के पास रखरखाव के काम कर रहे थे।

सुनवाई के दौरान हुआ ब्लास्ट

उन्होंने आगे बताया कि एसी तकनीशियनों को सबसे ज्यादा चोटें आईं, एक तकनीशियन का 80 प्रतिशत शरीर जल गया। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोट से पहले सुनवाई चल रही थी, जिससे इमारत में कोर्ट नंबर 6 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

होर्मुज संकट पर समझौते की उम्मीद, अमेरिका-ईरान वार्ता से बढ़ी राहत की आस

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब कूटनीतिक समाधान की उम्मीद दिखाई देने लगी है। होर्मुज स्ट्रेट संकट को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्क रुबीओ ने संकेत दिए हैं कि अगले कुछ घंटों में बड़ी घोषणा हो सकती है।

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी पर ट्रंप का आया बयान, सुरक्षाबलों की सराहना की

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में स्थित व्हाइट हाउस के पास रविवार को गोलीबारी की बड़ी घटना सामने आई। घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में मौजूद थे।

पाकिस्तान के क्वेटा में ट्रेन पर बड़ा सुसाइड अटैक, आत्मघाती हमले में 23 लोगों की दर्दनाक मौत

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां ट्रेन को निशाना बनाकर सुसाइड अटैक किया गया। इस भीषण धमाके में 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट रेलवे क्षेत्र के पास हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास की संरचनाओं को भी नुकसान पहुंचा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast