Search KhabarFast

Press ESC to close

बंगाल में SIR के खिलाफ निकाली रैली, संविधान लेकर सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी

बंगाल में SIR के खिलाफ निकाली रैली, संविधान लेकर सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी

SIR Protest: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मंगलवार, 4 नवंबर को हाथ में संविधान की किताब लेकर लेकर सड़क पर उतरीं। इस दौरान उन्होने विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण SIR के खिलाफ प्रदर्शन किया। ममता बनर्जी ने इसे साइलेंट इनविजिबल रिगिंग यानी शांत अदृश्य धांधली करार देते हुए केंद्र की बीजेपी सरकार और चुनाव आयोग पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया।

रैली में लगे जोरदार नारे

ये विरोध मार्च सुबह डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रेड रोड से शुरू हुआ और रवीन्द्रनाथ टैगोर के पैतृक घर जोरसांको ठाकुरबाड़ी पर जाकर खत्म हुआ। रैली के दौरान हजारों की संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता तिरंगे और पार्टी के झंडे थामे लोकतंत्र बचाओ और बंगाल का वोट बंगाल का हक जैसे नारे लगाते हुए शामिल हुए।

कई नेता हुए रेली में शामिल

ममता बनर्जी पारंपरिक सफेद सूती साड़ी और चप्पल में दिखीं। उन्होंने बीच-बीच में सड़क किनारे खड़े लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान उनके साथ भतीजे और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और वरिष्ठ मंत्री और नेता भी इस रैली में शामिल हुए।

कब तक चलेगी SIR की प्रक्रिया?

बता दें कि SIR की दूसरी फेज की प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू होकर 4 दिसंबर तक चलेगी। इसके तहत 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण होगा। पश्चिम बंगाल में इसका महत्व इसलिए भी बढ़ गया है, क्योंकि राज्य में 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 26 October: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा...इन राज्यों में आसमान से बरसेगी आफत, भारी बारिश-तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट

26 October Weather Forecast: देशभर में मौसम लगातार करवट ले रहा है। मानसून की विदाई के बाद बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना मौसमी सिस्टम धीरे-धीरे चक्रवाती तूफान में बदल रहा है। जिस वजह से दक्षिणी इलाके में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर भी जारी है।

PM मोदी ने भुवनेश्वर में किया RBI के 169 करोड़ रुपये के डेटा सेंटर का उद्घाटन, बोले- साइबर खतरों से बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा जरूरी

PM Modi Addresses: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के जटनी स्थित इन्फो वैली-II में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए डेटा सेंटर

RSS के जुलूस के रूट पर बवाल, धार्मिक स्थल के सामने बैठीं महिलाएं; पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

Maharshta News: महाराष्ट्र के जलगांव जिले के किंगांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पथ संचलन के रास्ते को लेकर विवाद हो गया। धार्मिक स्थल के सामने

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast