Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: रेवाड़ी के होटल में फंदे पर झूली युवती, सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी पापा माफ कर देना

Haryana News: रेवाड़ी के होटल में फंदे पर झूली युवती, सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी पापा माफ कर देना

Rewari Suicide: हरियाणा के रेवाड़ी में सिटी थाना के सामने स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितयों में बीएससी फाइनल ईयर की एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा एक फंदे पर लटकी हुई मिली। सूचना मिलते ही पुलिस व एफएसल की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना देकर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

वहीं मौके से एक कॉपी मिली है, जिसमें लिखा है कि आगे क्या करना है, इसे लेकर कोई फैसला नहीं कर पा रही, नौकरी मिलेगी कि नहीं, अब यह जांच का विषय है कि यह नोट छात्रा ने लिखा या किसी ओर ने। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी में छात्रा अकेली होटल में आती हुई दिखाई दे रही है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक राजस्थान के झुंझुनु की रहने वाली करीब 20वर्षीय निकिता दिल्ली के आत्माराम कॉलेज में बीएसई मैथ फाइनल ईयर में पढाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि सोमवार को रेवाड़ी में शहर थाना के सामने होटल का कमरा नंबर 206बुक कराया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक जब होटल कर्मियों को कोई हलचल नहीं दिखी तो आज सुबह डायल 112पर कॉल की। इसके बाद कमरे का गेट तोडकर पुलिस अंदर गई। वहां पर पुलिस भी भौचक्की रह गई, छात्रा फंदे पर लटकी हुई थी। वहीं पास में एक कुर्सी भी रखी हुई थी। अब पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है, आखिर मौत के कारण क्या हैं, यह खुदकुशी है या हत्या?

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Crime News: लोहरदगा में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, बेटे ने पिता और पत्नी की हत्या की

झारखंड के लोहरदगा जिले से सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। भंडरा थाना क्षेत्र के सेंगरा टोली गांव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ही पिता और पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

Haryana News: सोनीपत में बुजुर्ग महिला की हत्या, हाथ-पैर बंधा हुआ शव बाथरूम में मिला

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत के गांव जटवाड़ा से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। 58 वर्षीय संतोष का शव बाथरूम में मिला। महिला के शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे।

Haryana News:सोनीपत में ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप, पति-पत्नी समेत 3 को उतारा मौत के घाट

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत से सनसनखीजे खबर सामने आई है। रविवार यानी 24 मई की देर रात अपराधियों ने प्लैट में घुसकर 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। सोनीपत के टीटीआई कुंडली स्थित बीपीएल फ्लैट्स में एक व्यक्ति ने पति-पत्नी समेत 3 लोगों की धारदार हथियार से मिर्मम हत्या कर दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast