Search KhabarFast

Press ESC to close

छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा...मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी पैसेंजर ट्रेन, 6 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा...मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी पैसेंजर ट्रेन, 6 लोगों की मौत

Chhattisgarh Train Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार, 4 नवंबर को बड़ा रेल हादसा हुआ। इस हादसा में गया एक MEMU पैसेंजर ट्रेन का कोच मालगाड़ी से टकरा गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस घटना में 6 यात्रियों की मौत हो गई और 1 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
 
कैसे हुआ ये हादसा?
 
ये मेमू ट्रेन गेवरा से बिलासपुर जा रही थी। वहीं, मालगाड़ी बिलासपुर से आ रही थी। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास लाल खदान के पास दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आ गई, जिससे उनकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद के वीडियो और फोटो भी सामने आ रहे हैं, जिसमें ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी हुई दिख रही है। दोनों ट्रेनों के डिब्बे पटरी से भी उतर गए। हादसे के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया।  
 
रूट पर परिचालन ठप
 
रेलवे की ओर से कहा ये जा रहा है कि घटना के कारणों की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है और तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर मौजूद हैं। स्टेशन के आसपास रेल यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ, लेकिन स्थिति को सामान्य करने की कोशिश जारी हैं। टक्कर के कारण ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे रूट पर परिचालन ठप हो गया। कई ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट किया गया है। फिलहाल रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Bank Khule Hai Kya: आज बैंक खुले हैं क्या, शनिवार को छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, जानिये

RBI की बैंक हॉलीडे लिस्‍ट के मुताबिक, आज किसी पर्व और त्‍यौहार की छु‍ट्टी नहीं है। दूसरी बात कि ये महीना सोमवार से शुरू हुआ है और आज महीने का पहला शनिवार है।

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट, जाने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

Petrol Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल - डीजल के दाम आसमान को छू रहे हैं। जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है।

Aaj ka Mausam: उत्तर भारत में बारिश और आंधी का अलर्ट, कई राज्यों में तेज हवाओं की चेतावनी

उत्तर भारत के कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 जून को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast