Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: रेवाड़ी के होटल में फंदे पर झूली युवती, सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी पापा माफ कर देना

Haryana News: रेवाड़ी के होटल में फंदे पर झूली युवती, सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी पापा माफ कर देना

Rewari Suicide: हरियाणा के रेवाड़ी में सिटी थाना के सामने स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितयों में बीएससी फाइनल ईयर की एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा एक फंदे पर लटकी हुई मिली। सूचना मिलते ही पुलिस व एफएसल की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना देकर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

वहीं मौके से एक कॉपी मिली है, जिसमें लिखा है कि आगे क्या करना है, इसे लेकर कोई फैसला नहीं कर पा रही, नौकरी मिलेगी कि नहीं, अब यह जांच का विषय है कि यह नोट छात्रा ने लिखा या किसी ओर ने। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी में छात्रा अकेली होटल में आती हुई दिखाई दे रही है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक राजस्थान के झुंझुनु की रहने वाली करीब 20वर्षीय निकिता दिल्ली के आत्माराम कॉलेज में बीएसई मैथ फाइनल ईयर में पढाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि सोमवार को रेवाड़ी में शहर थाना के सामने होटल का कमरा नंबर 206बुक कराया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक जब होटल कर्मियों को कोई हलचल नहीं दिखी तो आज सुबह डायल 112पर कॉल की। इसके बाद कमरे का गेट तोडकर पुलिस अंदर गई। वहां पर पुलिस भी भौचक्की रह गई, छात्रा फंदे पर लटकी हुई थी। वहीं पास में एक कुर्सी भी रखी हुई थी। अब पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है, आखिर मौत के कारण क्या हैं, यह खुदकुशी है या हत्या?

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बुजुर्ग के सिर पर सवार हुआ खून! पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, थाने पहुंचकर किया ये काम

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग ने अपनी 72 साल की पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी बुजुर्ग ने खुद थाने जाकर कहा कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।

NEET पेपर लीक मामले में CBI की धर-पकड़ तेज, महिला लेक्चरर गिरफ्तार; NTA ने इस पद पर किया था तैनात

CBI Arrest NEET Paper Leak Accused: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई का एक्शन जारी है। जांच एजेंसी ने धर-पकड़ तेज कर दी है। सीबीआई ने पेपर लीक मामले में दूसरे मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी दिल्ली में हुई है। आरोपी मनीषा गुरुनाथ मंधारे पुणे की एक सीनियर बॉटनी की टीचर हैं।

NEET-UG 2026 पेपर लीक की मास्टरमाइंड कौन? सामने आया मनीषा मंधारे का नाम

NEET Paper Leak 2026: NEET-UG 2026 पेपर लीक को लेकर देश भर में हंगामा मचा हुआ है। स्टूडेंट्स आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस बीच इस केस में बड़ा खुलासा हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast