Search KhabarFast

Press ESC to close

‘नीतीश कुमार पीएम मोदी और अमित शाह के हाथ कंट्रोल है’ औरंगाबाद में एनडीए पर राहुल गांधी का तीखा हमला

‘नीतीश कुमार पीएम मोदी और अमित शाह के हाथ कंट्रोल है’ औरंगाबाद में एनडीए पर राहुल गांधी का तीखा हमला

Rahul Gandhi in Aurangabadबिहार में पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह पर नीतीश कुमार को कंट्रोल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि "नीतीश कुमार की सरकार ही नहीं है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथ में नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल है।

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार को पूरा कंट्रोल कर रखा है, दबा के पकड़ रखा है। नीतीश कुमार की सरकार अब बिहार में कभी नहीं बन सकती। ये लोग वोट चोरी की कोशिश करेंगे आपको सतर्क रहना है, मतदान केंद्रों पर ध्यान से रहना है। ये फिर से वोट चोरी करने की कोशिश करेंगे और हमारे कार्यकर्ता और बिहार की जनता इन्हें रोकेगी।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी छठ पूजा के समय यमुना में स्नान करने वाले थे। उनके नहाने के लिए साफ पानी का पाइप लगाया गया, स्पेशल तालाब बनाया गया। प्लान था कि मोदी यमुना में नहाते और फिर बिहार के लिए ड्रामा करते। लेकिन जब मीडिया में साफ पानी का पाइप दिख गया, तो नरेंद्र मोदी ने यमुना में नहाने से मना कर दिया। सच यही है कि यमुना के पानी में नरेंद्र मोदी नहीं नहाएंगे, लेकिन आम जनता को उसी पानी में नहाना पड़ेगा, वही पानी पीना पड़ेगा।

ये नफरत से नहीं चल सकता है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हम BJP-RSS के 'नफरत के बाजार' में 'मोहब्बत की दुकान' खोलना चाहते हैं। यह मोहब्बत का देश है और ये नफरत से नहीं चल सकता है। नरेंद्र मोदी-अमित शाह ने देश में नफरत का जहर फैलाया है और इस बात को बिहार की जनता बखूबी समझती है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सनातन के खिलाफ टिप्पणी कर उदयनिधि स्टालिन ने खुद के पैर में मारी कुल्हाड़ी! सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

Plea Aganist Udaynidhi: सनातन के खिलाफ अक्सर जहर उगलने वाले डीएमके विधायक और तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें बढ़ गई है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री विजय के सामने विधानसभा में सनातन खत्म करना ही होगा कहने वाला मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा, स्टार्टअप्स के लिए बिना गारंटी मिलेगा 10 करोड़ तक का लोन

Delhi News: दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप और स्वयं सहायता समूहों को 10 करोड़ रुपए तक का बिना गारंटी के लोन उपलब्ध कराएगी। सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार यानी 17 मई को यह जानकारी दी।

कल से 24 अतिरिक्त फेरे लेगी दिल्ली मेट्रो, PM मोदी की अपील के बाद DMRC ने यात्रियों को दी बड़ी राहत

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद अब दिल्ली मेट्रो कल से 24 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। बढ़ती भीड़ और यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही स्टेशनों पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और बेहतर संचालन के लिए कई खास इंतजाम भी किए जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast