Delhi: विधानसभा चुनाव से पहले BJP को तगड़ा झटका, अरविंद केजरीवाल की पार्टी में शामिल हुए अनिल झा

Delhi: विधानसभा चुनाव से पहले BJP को तगड़ा झटका, अरविंद केजरीवाल की पार्टी में शामिल हुए अनिल झा

BJPLeader Anil Jha Joined AAP: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले BJPनेता अनिल झा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आप संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अनिल झा की पार्टी में ज्वाइनिंग कराई है। लेकिन इससे पहले आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। अनिल झा के शामिल होने से पहले दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

पार्टी में शामिल होने पर क्या बोले अनिल झा?

आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर अनिल झा ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सामाजिक न्याय के लिए कई कार्य किए है। मैं उनका और उनकी पार्टी का धन्यवाद देता हूं। तकरीबन 1600 कच्ची कॉलोनियों में जहां पूर्वांचली रहते हैं। वहां की बच्चियों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए आप ने कई काम किए हैं।  मैं 32 साल एक पार्टी में रहा हूं, लेकिन अरविंद केजरीवाल जी से प्रभावित होकर ही मैं आप ज्वाइन कर रहा हूं। 

केजरीवाल ने किया अनिल झा का स्वागत

वहीं, अनिल झा के पार्टी में शामिल होने पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं अनिल झा का स्वागत करता हूं। उन्होंने पूर्वांचल समाज के लिए बड़ा काम किया। उत्तर प्रदेश और बिहार में जब हमारे भाइयों को अच्छी शिक्षा और रोजगार नहीं मिलता है तो वो दिल्ली आते हैं। वे लोग दिल्ली में घर नहीं ले पाते हैं तो कच्ची कॉलोनियों में ही बस गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा पूर्वांचल के लोग शाामिल है। वहीं, BJPऔर कांग्रेस ने उन पर सिर्फ राजनीति ही की है।

कैलाश गहलोत ने दिया इस्तीफा

रिपोर्ट्स की मानें तो कैलाश गहलोत पार्टी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप से नाराज थे। साथ ही, वे अरविंद केजरीवाल के शीशमहल प्रकरण को लेकर भी पार्टी से खफा चल रहे थे। इस पूरे मामले में गहलोत का कहना है कि इस तरह के मामले आम आदमी पार्टी को संदेह में डाल रहे हैं। दिल्ली सरकार का अधिकांश समय केंद्र सरकार से लड़ने में ही बीत रहा है। जिसके कारण दिल्ली की जनता को समय नहीं दिया जा रहा है और न ही राज्य का विकास हो रहा है। इसलिए मेरे पास पार्टी से इस्तीफा देने के अलावा कोई और दूसरा रास्ता नहीं है। इसलिए मैंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

गहलोत के इस्तीफे पर बोले केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर कहा कि दुर्गेश पाठक का कहना है कि पिछले कई महीनों से उन पर EDऔर आयकर की रेड डाली गई। इससे ये साबित हो गया कि BJPहार चुकी है, इसलिए EDCBIका सहारा ले रही है।   

Leave a comment