अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़े गए अप्रवासी नागरिक

अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़े गए अप्रवासी नागरिक

Bangladesh Citizen: दिल्ली के उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन के पास से बांग्लादेश से आए 5 अवैध अप्रवासी पकड़े गए हैं। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि पकड़े गए इन बांग्लादेशी नागरिकों से पूछताछ के दौरान पता चला कि ये अवैध रूप से बांग्लादेश आए थे।

मिली जानकारी के अनुसार, उनके मोबाइल फोन की जांच करने पर बांग्लादेश की नागरिकता और मोबाइल नंबर की पुष्टि हुई। सभी अवैध अप्रवासियों को एफआरआरओ, आरके पुरम के कार्यालय में पेश किया गया। सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे होने के बाद, उन्हें इंद्रलोक स्थित केंद्र में हिरासत में लिया गया है।

भारत के दुश्मन आतंकी का क्या है प्लान?

दूसरी तरफ ये खबर सामने आई थी कि देश में रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों से भारत के दुश्मन आतंकी संघ हाथ मिलाने के फिराक में हैं। महाराष्ट्र ATS ने राज्य में सरकारी और निजी कंपनियों ख़ास कर डिफेंस इक्विपमेंट के उत्पादन से जुड़ी प्राइवेट कंपनियों को सावधानी बरतने को कहा है।

बता दें, महाराष्ट्र ATS हाल ही में बांग्लादेशी घुसपैठियों की गिरफ़्तारी के बाद घुसपैठ के पैटर्न को एनालाइज करने में जुटी है। महाराष्ट्र ATS ने नयी रणनीति अपना कर घुसपैठियों का भारत में रहना मुश्किल कर दिया है।   

बांग्लादेश में 5 आतंकवादी संगठन सक्रिय

दक्षिण एशिया आतंकवाद पोर्टल (SATP ) के अनुसार, बांग्लादेश में वर्तमान में 5 आतंकवादी संगठन सक्रिय हैं। हिज्ब-उत-तहरीर, हिज्ब-उत-तवहीद, अल्लाह'र दल, और अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS)। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, बांग्लादेश में कम से कम नौ आतंकवादी संगठन प्रतिबंधित हैं। जिनमें अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT ) भी शामिल है। ABT  के सदस्यों को 2018 में पुणे में संवेदनशील डिफेन्स एस्टेब्लिशमेंट्स  पर काम करते समय महाराष्ट्र एटीएस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। मामला बाद में एनआईए को स्थानांतरित कर दिया गया जिसने हाल ही में ABT  से जुड़े पांच अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया।

25 से अधिक अवैध प्रवासियों वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू

दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेश से आए 25 से अधिक अवैध प्रवासियों की पहचान कर उन्हें उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) मधुप तिवारी ने कहा कि बांग्लादेश से आए अवैध प्रवासियों की पहचान करने का अभियान दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के आदेश पर चलाया जा रहा है। अवैध प्रवासियों की पहचान कर उन्हें निर्वासित करना शुरू कर दिया है। 

राजधानी में बांग्लादेशी नागरिकों सहित प्रवासियों के अनधिकृत प्रवास पर बढ़ती चिंताओं को दूर करने के लिए, दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस ने वैध भारतीय दस्तावेजों के बिना रहने वाले व्यक्तियों की पहचान करने, उन्हें हिरासत में लेने और उन्हें वापस भेजने के प्रयास तेज कर दिए हैं।  

Leave a comment