Delhi Guwahati Bullet Train: मुंबई से अहमदाबाद के बाद अब देश को दूसरी और सबसे बड़ी बुलेट ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-गुवाहाटी नॉर्थ हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। ये देश का सबसे लंबा बुलेट ट्रेन रूट होगा, जिसकी कुल लंबाई करीब 1557 किलोमीटर होगी। ये अभी बन रहे मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर (508 KM) से 3 गुना से भी ज्यादा बड़ा है। रेल मंत्रालय और NHSRCL ने इसकी DPR और हवाई सर्वे का काम शुरू कर दिया है और इसे प्राथमिकता में रखा गया है।
40 घंटे का सफर सिर्फ 8 घंटे में
अभी दिल्ली से गुवाहाटी जाने में राजधानी या सुपरफास्ट ट्रेन से 25 से 40 घंटे लगते हैं, लेकिन बुलेट ट्रेन आने के बाद यही दूरी 8 घंटे से कम में पूरी होगी। दिल्ली से सिलीगुड़ी तक का सफर तो सिर्फ 6 घंटे में हो जाएगा। रेलवे का टाइम-टेबल कुछ ऐसा रहने वाला है:दिल्ली से आगरा - 59 मिनटदिल्ली से कानपुर - 1 घंटा 45 मिनट दिल्ली से लखनऊ, 2 घंटा 12 मिनट दिल्ली से पटना, 4 घंटा 40 मिनट दिल्ली से सिलीगुड़ी, 6 घंटे दिल्ली से गुवाहाटी, 8 घंटे से कम
16 स्टेशन, 5 राज्य, एक कॉरिडोर
ये कॉरिडोर 5 राज्यों को जोड़ेगा और देश के सबसे अहम चिकन नेक यानी सिलीगुड़ी कॉरिडोर से होकर गुजरेगा।संभावित 16 स्टेशन: सराय काले खां (दिल्ली), नोएडा (जेवर एयरपोर्ट), मथुरा, आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, बक्सर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार, सिलीगुड़ी और गुवाहाटी।
Also read: Delhi News: जंतर-मंतर से हटे बैरिकेड्स, अब नहीं होंगे यहां प्रदर्शन; दिल्ली पुलिस ने बताई वजह
सिर्फ ट्रेन नहीं, आस्था और कारोबार का संगम
ये रूट सिर्फ तेज रफ्तार नहीं देगा, बल्कि धर्म और कारोबार दोनों को जोड़ेगा। अयोध्या में रामलला, प्रयागराज में संगम और वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन अब दिल्ली से कुछ ही घंटों में हो सकेंगे। वहीं यूपी का चमड़ा-कपड़ा और आलू उद्योग, बिहार का कृषि बेल्ट, बंगाल का चाय उद्योग और असम का पर्यटन सीधा राजधानी से जुड़ जाएगा।