Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab News: पंजाब के अमृतसर में संपत्ति विवाद ने ली युवक की जान, पिता, सौतेली मां और दो सौतेले भाइयों पर हत्या का आरोप

Punjab News: पंजाब के अमृतसर में संपत्ति विवाद ने ली युवक की जान, पिता, सौतेली मां और दो सौतेले भाइयों पर हत्या का आरोप

Punjab News: पंजाब के अमृतसर के मजीठा इलाके में संपत्ति विवाद के चलते 26 वर्षीय युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक की हत्या उसके पिता, सौतेली मां और दो सौतेले भाइयों ने मिलकर की। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को नहर में फेंक दिया और घर में मौजूद खून के निशान मिटाने की कोशिश की। मृतक की पहचान आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने मामले में आरोपी पिता मलकीत सिंह और उसकी दूसरी पत्नी मनजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दोनों सौतेले भाई जशनदीप सिंह और गगनदीप सिंह फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मृतक की पत्नी किरनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि रविवार रात मकान के मालिकाना हक को लेकर घर में विवाद शुरू हुआ था। इसी दौरान उसके ससुर, सौतेली सास और दोनों देवरों ने आकाशदीप पर दातर और डंडों से हमला कर दिया। जब वह अपने पति को बचाने के लिए आगे आई तो उसे एक कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया गया। वह पूरी रात कमरे में कैद रही और अपने पति की चीखें सुनती रही।

किरनदीप के अनुसार, देर रात अचानक चीखों की आवाजें बंद हो गईं। इसके बाद आरोपियों ने उसे बताया कि आकाशदीप को अस्पताल ले जाया गया है। बाद में उसकी सौतेली सास उसे उसके मामा के घर छोड़ आई। सोमवार सुबह जब वह वापस घर पहुंची तो वहां का मंजर देखकर हैरान रह गई। घर की दीवारों, फर्श और छत पर खून के छींटे थे। आरोप है कि आरोपी दीवारों पर सीमेंट-पेंट कर और फर्श धोकर सबूत मिटाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान गांव के किसी व्यक्ति द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि हत्या के बाद उन्होंने आकाशदीप का शव गांव भोमा के पास नहर में फेंक दिया था। पुलिस और गोताखोरों की टीमें नहर में शव की तलाश कर रही हैं। डीएसपी ने बताया कि आकाशदीप 3 जुलाई को ही जमानत पर जेल से घर लौटा था। पुलिस ने हत्या, सबूत मिटाने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:धामी सरकार का विकास कार्य पर जोर, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक सचिव आवास ने की समीक्षा

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने आवास विभाग से संबंधित राज्य के सभी प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष व सचिवों के साथ ही अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं और और प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक

Uttrakhand News:धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि गृह

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर राज्य में सरकारी परिसंपत्तियों के विकास और निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं उपयोगिता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सचिव राज्य संपत्ति एवं आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने बागेश्वर में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह के निर्माण कार्य की समीक्षा की।

Uttarakjand News: बड़कोट महाविद्यालय को PG स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग, ABVP प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उच्च शिक्षा मंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

Uttarakjand News: देहरादून। राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट टटाऊ को स्नातकोत्तर (PG) स्तर तक उच्चीकृत करने सहित छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर एबीवीपी एवं छात्र संघ पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast