Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Elections 2025: बीजेपी कार्यकर्ता से अरविंद केजरीवाल ने की अपील, कहा- पार्टी मत छोड़ो, बस हमें वोट करो

Delhi Elections 2025: बीजेपी कार्यकर्ता से अरविंद केजरीवाल ने की अपील, कहा- पार्टी मत छोड़ो, बस हमें वोट करो

Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार अंतिम दौर में है। आम आदमी पार्टी और बीजेपी में जबरदस्त जुबानी जंग चल रही है। इसी बीच,आप नेता अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से अपील की है। उन्होंने कहा कि आप लोग पार्टी में छोड़ो, लेकिन चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट करो।

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार आ गई तो सभी सरकारी सुविधाओं को बंद कर दिया जाएगा। आपका हर महीने 25 हजार से ज्यादा का खर्च आने लगेगा। ऐसे में एक भाई होने के नाते आप लोगों से कहना चाहता हूं कि पार्टी का साथ मत छोड़ो लेकिन वोट आप को ही देना। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी मुझसे कोई पर्सनल काम है तो वो भी मेरे पास आ सकता है।   

आप पार्टी के 8 विधायकों ने दिया इस्तीफा

आपको बता दें बीते दिन आम आदमी पार्टी में भगदड़ जैसी स्थिति मच चुकी थी। जिसके बाद आप पार्टी के एक के बाद एक करारा झटका लगा है। जिसमें आम आदमी पार्टी के 8 विधायक ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसमें त्रिलोकपुरी विधायक रोहित महरौलिया, जनकपुरी विधायक राजेश ऋषि, कस्तूरबा नगर विधायक मदनलाल, पालम विधायक भावना गौड़, महरौली विधायक नरेश यादव, आदर्श नगर सीट से पवन शर्मा, बिजवासन सीट से विधायक बीएस जून और मादीपुर विधायक गिरीश सोनी ने पार्टी को अलविदा कह दिया है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bengal Election:'सांप पर भरोसा लेकिन उनपर नहीं...' ममता बनर्जी का भाजपा पर निशाना

Mamta Banarjee Lashesh Out On BJP: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को भाजपा पर तीखा हमला किया। उत्तर 24 परगना जिले के टेंटुलिया में एक चुनावी रैली में भाषण देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा को असम के स्थानीय लोगों के वोटों पर भरोसा नहीं

Bihar News:बिहार के नए मुख्यमंत्री चुनने की कवायद तेज, शिवराज सिंह को सौंपी गई कमान

Bihar News: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद अगले मुख्यमंत्री की तलाश तेज हो गई है। नई सरकार के गठन की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

‘TMC 'मां, माटी, मानुष', जैसी बातें बोलकर चुनाव में यहां सत्ता में बैठ गई’ पीएम मोदी ने TMC पर किया तीखा प्रहार

West Bengal Elections 2026:  पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार का बंगाल चुनाव, एक तरफ TMC का भय है, दूसरी तरफ भाजपा का भरोसा है। ये लड़ाई भय को पराजित करने की है, ये लड़ाई भरोसे पर बंगाल को आगे बढ़ाने की है। आज मैं आपको ये भरोसा दिलाने आया हूं कि अब TMC के भय का राज जाने वाला है। अब TMC के झूठ और लूट की दुकान बंद होने वाली है। बंगाल से भय जाएगा, अब बंगाल में भरोसा आएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें