Weather News: दिल्ली में 30 से ज्यादा स्थानों पर AQI खराब, ज्यादातर इलाकों में छाई धुंध की चादर

Weather News: दिल्ली में 30 से ज्यादा स्थानों पर AQI खराब, ज्यादातर इलाकों में छाई धुंध की चादर

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ है। जिसके साथ आज सीजन की पहली धुंध छाई हुई है। आज सुबह जब लोग घर से निकले तो कोहरे की चादर देख ठंडक का अहसास हुआ। इसी के साथ आज विजिबिलिटी भी काफी कम है। मंगलवार शाम 30 से अधिक स्थानों पर AQI बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। दिल्ली का मानक AQI 334 दर्ज किया गया। अब पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाने लगा है। कहीं-कहीं ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। 

हवा की गुणवत्ता से लोगों को सांस से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार की सुबह 9 बजे राजधानी के आनंद विहार, जहांगीरपुरी, वजीरपुर, रोहिणी और मुंडका में वायु गुणवत्ता को गंभीर श्रेणी में रखा गया है। इन इलाकों का AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया था।

 दिल्ली में धुंध से गिरा तापमान

आज दिल्ली में धुंध छाने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई हैं। राजधानी में सुबह का अधिकतम तापमान 28.58 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दिन में न्यूनतम तापमान 19.05 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है। इसी के साथ, हवा में 19% नमी है, जिसके चलते हवा की गति 19 किलोमीटर प्रति घंटा है। आज दिल्ली का AQI 349 दर्ज किया गया है। IMD के अनुसार, राजधानी में 20 नवंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

दिवाली से पहले हवा की गुणवत्ता

दिल्ली में दिवाली के एक दिन पहले से ही वायु गुणवत्ता का स्तर 300 के पार पहुंच गया था। यानी दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच चुकी थी। मंगलवार को लगातार 14वां दिन रहा है, जब सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में रहा।

Leave a comment